लंदन से खास तौर से बनवाकर बुलाई गई बेंटले कंपनी की यह कार ।
इंदौर : जिस तेजी से शहर में धनाड्यों की संख्या बढ़ रही है, विलासिता की महंगी से महंगी वस्तुओं का उपयोग भी बढ़ा है। हाल ही में लंदन से बेंटले कंपनी की 7 करोड़ रुपए कीमत की बेंटायगा कार इंदौर में लाई गई है। इस कार को इंदौर में रजिस्टर्ड करवाने के लिए सिर्फ टैक्स के रूप में ही 90 लाख चुकाए गए हैं। दुनिया की सबसे तेज इस एसयूवी कार में सुरक्षा और सुविधा के हर फीचर्स मौजूद हैं।
लंदन से विशेष ऑर्डर पर बनवाई गई यह कार दिल्ली होते हुए इंदौर पहुंची है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह कार इंदौर के उद्योगपति तपन अग्रवाल ने कोल कॉर्पोरेशन प्रा.लि. के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई है। इस कार का नंबर एमपी09-डीजे-8000 है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 करोड़ रुपए है। टैक्स आदि खर्च मिलाकर इस कार की ऑनरोड कीमत करीब 7 करोड़ रुपए हो गई।
अग्रवाल के पास है 15 महंगी कारों का काफिला।
उद्योगपति तपन अग्रवाल के कार के बेड़े में 15 लक्जरी कारें शामिल हैं। इनमें रोल्स रॉयस से लेकर बेंटले, फेरारी, पोर्शे, मेबेक सहित अन्य कारें शामिल हैं। ये सभी कारें विदेशों से भारत मंगवाई गई हैं। इन सभी कारों का एक सा नंबर 8000 ही है।
Related Posts
October 21, 2022 इंदौर के मुख्य बाजारों में आतिशबाजी पर लगाई गई रोक
इंदौर : शहर के एमटी क्लॉथ मार्केट तथा आसपास के क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण बाजारों में […]
November 9, 2021 चंद घंटों में ही एक्टिवा चोर दो महिलाएं आई पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 02 महिलाओं को […]
March 11, 2022 सांची मिल्क पार्लरों पर टेस्टिंग किट के जरिए जांची जा सकती है दूध की गुणवत्ता
इंदौर : इन्दौर दुग्ध संघ के कार्य क्षेत्र के जिला इन्दौर, धार, देवास, खण्डवा, […]
November 27, 2021 इंदौर का नाम बदलने की कोई जरूरत नहीं- सुमित्रा ताई
इंदौर : देश व प्रदेश में, शहरों और चौराहों का नाम बदलने की चल रही कवायद के बीच इंदौर का […]
December 9, 2021 सात करोड़ की लागत से होगा गीता भवन हॉस्पिटल का कायाकल्प
इंदौर : गीता भवन हास्पिटल का कायाकल्प किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 12 दिसम्बर को गीता […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]
July 6, 2024 कांग्रेसजनों ने सत्यनारायण पटेल का किया अभिनंदन
गांधी परिवार ने मुझ पर जो विश्वास जताया उस पर मैं खरा उतरा हूँ - पटेल ।
इन्दौर : […]