महू की घटना का सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान, मृतक के बड़े बेटे को दी जाएगी सरकारी नौकरी

  
Last Updated:  March 16, 2023 " 07:27 pm"

दस लाख की आर्थिक सहायता का चेक जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सौंपा।

पांच थाना क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच के कलेक्टर ने दिए आदेश।

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के डॉ.अंबेडकर नगर महू में हुई घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशानुसार प्रभावित परिवार के तीनों बच्चों की समुचित शिक्षा हेतु जनजातीय छात्रावास में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले से आवास है। उसे रिनोवेट कराने की व्यवस्था की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपए का चेक प्रदान कर दिया गया है।

रात में ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी।

घटना की जानकारी मिलते ही संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आई जी राकेश गुप्ता, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासन के अधिकारी रात में ही महू पहुंच गए थे। उन्होंने सारी रात वहीं रहकर हालात पर नजर रखी और प्रशासनिक व कानून व्यवस्था के उपाय सुनिश्चित किए।

कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कर दी गयी है।

कलेक्टर ने कहा है कि यह बहुत दु:खद घटना है। शासन- प्रशासन पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ है। कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पांचों थाना क्षेत्रों में रैली, धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 144 लागू की है। इसके अलावा एक्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट पदस्थ किए गए हैं। छोटी जाम, महू, डोंगरगांव में पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। घटना में घायलों के समुचित व नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था भी की गई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *