भगवान को अर्पित किए गए 56 भोग।
प्रभु श्रीराम की भव्य रंगोली रही आकर्षण का केंद्र।
इंदौर : श्री लक्ष्मी- वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में अवध में राम के आने की खुशी में मनाए जा रहे युग स्वाभिमान महोत्सव का समापन स्तोत्र पाठ, भजन, पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर बनाई गई प्रभु श्रीराम की विशाल रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
वैंकटेश देवस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देवस्थान में विशेष आयोजन किए गए। बटुकों ने स्तोत्र पाठ किया, वहीं भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर भगवान वैंकटेश का प्रभु श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग समर्पित किए गए। शाम को पूरे मंदिर परिसर में दीपक रोशन किए गए और जोरदार आतिशबाजी भी की गई। भगवान वैंकटेश के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए रात तक भक्तों की आवाजाही लगी रही। मंदिर परिसर में निर्मित प्रभु श्रीराम की स्थापना पर आधारित विशाल रंगोली आकर्षण का केंद्र बनीं रही।
Related Posts
June 19, 2021 लगातार घट रहा कोरोना का प्रकोप, केवल 22 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर न्यूनतम स्तर तक पहुंचने के साथ संक्रमित मामले भी गिनती के […]
November 20, 2024 अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 10 जुआरी पकड़ाए
ताश पत्ते और एक लाख रुपए नकद जब्त।
इंदौर : न्यू लोहा मण्डी स्थित होटल वन स्टे में […]
July 30, 2020 जॉब दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज इंदौर : प्रायः यह देखने मे आ रहा है कि ठगी करने वाले तत्व लुभावने प्रलोभन देकर लोगों के […]
August 9, 2025 वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा की पुस्तक ‘किस्से कलमगिरी के’ का लोकार्पण
अपने चार दशक के अनुभव, किस्से और घटनाक्रमों को इस पुस्तक में किया है संकलित।
इंदौर […]
September 20, 2020 शव की दुर्दशा के मामले में एमवाय अधीक्षक को नोटिस, वार्ड बॉय और एसआई निलम्बित इंदौर : मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की मरचुरी में लाश की दुर्दशा के मामले में संभागायुक्त […]
June 6, 2024 पर्यावरण असंतुलन को दूर करने में आम लोगों का योगदान जरूरी
♦️ डेविश जैन ♦️
इंदौर : जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और तीव्र गति से कम हो रही जैव […]
June 21, 2019 स्टेट प्रेस क्लब का सम्मान समारोह 23 को इंदौर। मीडियाकर्मियों के प्रतिभाशाली और मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह ‘‘लक्ष्य‘‘ […]