स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजवाड़ा चौक में मनाया जाएगा आजादी महोत्सव

  
Last Updated:  August 13, 2022 " 02:29 pm"

इंदौर : ‘राष्ट्र प्रेम की बनें मिसाल, 15 अगस्त मनाएं जैसे नया साल’ इस मूल मंत्र के साथ 14 अगस्त की रात आजादी का जश्न राजवाड़ा चौक में मनाया जाएगा। इस मौके पर भारत माता की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का पूजन, बैंड प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, ध्वजारोहण के साथ आजादी के 75 वर्ष होने पर 75 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और 75 पौंड का केक काटा जाएगा। अंत में रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी।

यह जानकारी पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि जनचेतना अभियान के बैनर तले मनाए जा रहे इस आजादी महोत्सव का यह 26 वा वर्ष है। महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
14 अगस्त की रात आजादी महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। देश की सेनाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में बीएसएफ के अधिकारियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।इसी के साथ इंदौर का नाम रोशन करने वाली दो प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

बैंड समूहों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा।

अश्विन जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के बैंड समूहों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। सभी बैंड देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। श्रेष्ठ बैंड को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

वालकेनों सहित 20 डांस ग्रुप देंगे प्रस्तुति।

अश्विन जोशी ने बताया कार्यक्रम में वालकेनो, जैक्सन, राविल, फायर बीट, इंडियन डांस एकेडमी सहित करीब 20 डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे।इसी के साथ दिव्यांग ग्रुप भी डांस पेश करेंगे।

ध्वजारोहण के साथ काटा जाएगा 75 पौंड का केक।

पूर्व विधायक जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में भारत माता पूजन, ध्वजारोहण के साथ 75 पौंड का केक भी काटा जाएगा। इस दौरान 75 दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अंत में जोरदार आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *