अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर की सुपुत्री ने अपने परिवार के साथ पूरे इंदौर पुलिस परिवार को भी किया गौरवान्वित।
इंदौर : अति पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर की सुपुत्री राशि हिंगणकर मिरखेलकर को मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।
राशि हिंगणकर मिरखेलकर श्री अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर में वर्ष 2018 के बैच में Ms-obstric and gynology में अध्ययनरत थी। उन्होंने अपने बैच के उपरोक्त संकाय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राशि की इस उपलब्धि पर शनिवार 30 जुलाई को जबलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राशि हिंगणकर मिरखेलकर को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
बता दें कि अति पुलिस आयुक्त इंदौर राजेश हिंगणकर की सुपुत्री राशि हिंगणकर के पति आदित्य मिरखेलकर भी भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत हैं।
राशि हिंगणकर ने ना सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया है वरन इंदौर पुलिस परिवार का भी मान बढ़ाया है।
Related Posts
April 22, 2024 शोभा तेलंग के गजल संग्रह ‘ह्रदयाचा गाभारा’ का विमोचन
गजल निशा का भी हुआ आयोजन।
इंदौर : सृष्टि में एक लय है। इंसान के बोलने में भी लय होती […]
May 31, 2019 पीएम मोदी सहित 58 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ नई दिल्ली: पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की कमान संभाल ली है। गुरुवार शाम राष्ट्रपति […]
June 8, 2021 ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में फांसी लगाई
भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने […]
February 10, 2023 दो दिवसीय पैथोलॉजी कांफ्रेंस में 5 सौ से अधिक पैथोलॉजिस्ट करेंगे शिरकत।
पैथोलॉजी के नवीनतम आयामों पर होगा विमर्श।
100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए […]
March 8, 2022 अपने ही वजूद की तलाश में जीवन यात्रा पूरी कर लेती है नारी…!
महिलाओं को हमेशा अनेक कसौटियों पर तौला जाता है। बेटी, बहू, माँ, सास, दादी, नानी इन सब […]
December 4, 2021 राजेन्द्र नगर में मनाई गई डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में […]
August 19, 2020 7 फीसदी के आसपास बना हुआ है कोरोना का ग्रोथ रेट, 179 नए मरीज पाए गए संक्रमित इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने में प्रशासन को सफलता नहीं […]