बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए मप्र में चलेगा ‘सांस अभियान’
Last Updated: February 4, 2021 " 10:37 pm"
इंदौर : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी विशेष अभियान ‘सांस’ (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रीलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) का शुक्रवार 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे मिंटो हॉल भोपाल में शुभारंभ करेंगे। ‘सांस’ अभियान प्रदेश के 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निमोनिया रोग से बचाने के लिए संचालित होगा। मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में अभियान की विस्तृत रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी आगर जिले के नवीन एसएनसीयू, पीआईसीयू का ऑनलाइन शुभांरभ भी करेंगे।