जबलपुर : स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागे रासुका में निरुद्ध इंदौर निवासी कैदी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे नरसिंहपुर जिले के बदनपुर में पकड़ा गया। बताया जाता है कि आरोपी जावेद अस्पताल से भागने के बाद ट्रक से हाइवे तक गया। वहां से मोटरसायकल चोरी कर इंदौर की ओर भाग रहा था, उसी दौरान पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।
25 हजार का घोषित किया गया था इनाम।
जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भागे रासुका के आरोपी जावेद पर जबलपुर के आईजी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था।
कोरोना पॉजिटिव है आरोपी जावेद।
इंदौर निवासी जावेद सरकारी अमले पर हमले व पथराव का आरोपी है। उसे रासुका में निरुद्ध कर जबलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया था। जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Related Posts
May 18, 2024 सावधानी के साथ भरें आयकर रिटर्न फार्म
आईटीआर फार्म में बदलाव को लेकर आहूत सेमिनार में बोले वक्ता।
इंदौर : टैक्स […]
May 9, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष के बतौर 2 वर्ष पूरे होने पर रणदिवे का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव […]
February 5, 2024 11 फरवरी को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत।
प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव […]
June 1, 2022 कंजर डेरो पर देवास पुलिस ने दी दबिश, करोड़ों का सामान बरामद
देवास : देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सभी 16 कंजर डेरों पर एक साथ दबिश […]
October 14, 2020 उत्साही माहौल में विशाल रैली के साथ बीजेपी प्रत्याशी सिलावट ने दाखिल किया नामांकन
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार 14 अक्टूबर […]
April 21, 2024 महज 60 कर्मचारियों के भरोसे शहर में चल रहा मच्छर नाशक अभियान
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के टॉक शो में जिम्मेदारों ने कहा - दवा से नहीं जागरूकता से ही […]
December 1, 2022 भाग्य का लिखा कोई मिटा नहीं सकता – पंडित मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया गुरुमंत्र, विद्यावान बनना लेकिन विद्वान मत बनना।
इंदौर : […]