इंदौर : कोरोना के खतरे ने हर किसी को सतर्क कर दिया है। विदेशियों और विदेश से लौटने वालों के बारे में अब लोग ही प्रशासन को सूचित कर रहे हैं।शनिवार को नई दिल्ली से इंदौर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के ए-1कोच में यात्रा कर रहे ब्राजील निवासी दम्पत्ति को कोरोना संदिग्ध मानकर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को सूचित कर दिया। उनके साथ एक बच्ची भी थी। सूचना के बाद हरकत में आए रेल प्रशासन ने दम्पत्ति की उज्जैन रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग की। हालांकि उनका टेम्परेचर सामान्य पाया गया। बाद में इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग के सुपर्द किया गया। ब्राजील निवासी इस दम्पत्ति को एहतियात के बतौर निगरानी में रखा गया है। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
Related Posts
February 17, 2021 कोरोना संक्रमण में आया उछाल यथावत, 89 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों आए उछाल में मंगलवार को भी कोई कमीं नहीं आई। करीब साढ़े […]
November 27, 2022 कांग्रेस ने बीजेपी के मप्र मीडिया प्रभारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में दर्ज कराई एफआईआर
भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने संबंधी वीडियो वायरल करने का […]
July 28, 2024 पार्किंग में खड़ा ट्रक चोरी कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त
इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 […]
July 30, 2020 किसी इस्लामिक मुल्क की नागरिकता ग्रहण कर लें ओवैसी- मालू *गोविंद मालू*
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने कहा कि अयोध्या में […]
July 25, 2025 बालिकाएं समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं : माला ठाकुर
'उम्मीदों का संवाद' श्रृंखला के तहत स्कूली बालिकाओं के साथ अभ्यास मंडल ने किया संवाद […]
April 2, 2025 आवाज आपके व्यक्तित्व और सोच की परिचायक होती है : विजय विक्रम सिंह
भविष्य में एआई का इंपैक्ट कितना होगा यह कहना कठिन है, लेकिन ह्यूमन क्रिएटिविटी की जगह […]
November 27, 2020 नकली हींग फैक्टरी चलाने वालों पर लगेगी रासुका
इंदौर : पालदा में पकड़ी गई नकली हींग की फैक्ट्री के संचालक रमेश लाल पिता मेलु माखीजा, […]