इंदौर : ख्यात शायर राहत इंदौरी का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्होंने खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट करके दी थी।
सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहत इंदौरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।
बताया जाता है कि अस्पताल में ही उन्हें एक के बाद एक तीन अटैक आए। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया पर अंततः सांसों ने राहत इंदौरी का साथ छोड़ दिया। वे 70 वर्ष के थे।
डाइबिटीज और बीपी के साथ के किडनी में थी सूजन।
अरविंदो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. महक भंडारी ने बताया कि ख्यात शायर राहत इंदौरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें डाइबिटीज, बीपी के साथ किडनी में भी सूजन थी। मंगलवार दोपहर उन्हें सीने में दर्द उठने के साथ अटैक आया। डॉक्टरों ने उनको बचाने की हरसंभव कोशिश की पर शाम करीब साढ़े चार बजे उन्होनें अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार रात को छोटी खजरानी स्थित कब्रस्तान में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया।
अदब की दुनिया में छाया शोक…
ख्यात शायर राहत इंदौरी के निधन का समाचार मिलते ही अदब की दुनिया शोकाकुल हो गई। कवि और शायरों ने उनके जाने को साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।
राहत इंदौरी की ख्याति देश के बड़े शायरों में होती थी। अवर लाइव इंडिया परिवार भी राहत इंदौरी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
Related Posts
July 16, 2025 शल्य चिकित्सा के जनक थे आचार्य सुश्रुत : डीन डॉ. घनघोरिया
शासकीय अष्टांग आयुर्वेदिक कालेज में मनायी गई महर्षि सुश्रुत की जयंती l
इंदौर : […]
June 7, 2021 बीजेपी नेताओं ने चलाया जनजागरण अभियान, लोगों से की मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील
इंदौर : भाजपा के प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों और अन्य भीड़ […]
March 26, 2023 ऊर्जोत्सव के तहत प्रेस्टीज मॉडल यूनाइटेड नेशंस -2023 का आयोजन
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के वार्षिक अनुष्ठान […]
December 23, 2021 सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम कर रही बीजेपी, जिला प्रशिक्षण वर्ग में बोले वरिष्ठ नेता
इंदौर : भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं ने शिविर […]
January 7, 2024 बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक होगा एकांगी मार्ग
सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के […]
January 1, 2021 विदा हुए वर्ष 2020 के साथ कोरोना के प्रकोप में भी आई कमीं, घटकर 5 फीसदी रह गया ग्रोथ रेट
इंदौर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए जा रहे आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना का प्रकोप […]
April 12, 2021 मुंह और पैर लॉक कर लें तो लॉक डाउन की जरूरत ही नहीं होगी- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन में रेमडेसिविर […]