एलईडी कंपनी ईईएसएल के कलस्टर हेड के साथ बैठक कर दी चेतावनी। समय पर काम करें नहीं तो करेंगे टर्मिनेट।
इंदौर : शहर में लगाई जा रही एलईडी लाइट का कार्य धीमी गति से होने पर गुरुवार को महापौर सभाकक्ष में ईईएसएल के कलस्टर हेड के साथ बैठक की गई।बैठक में सिटी इंजीनियर विद्युत राकेश अखण्ड, एलईडी कंपनी ईईएसएल के कलस्टर हेड अजय राज, गौरव दुसाने व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में एलईडी लाईट लगाने में ईईएसएल कंपनी द्वारा ढिलाई बरती जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने, दिल्ली से आए कलस्टर हेड अजय राज को एलईडी लाईट लगाने का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। जिन स्थानों पर कंपनी द्वारा एलईडी लाईट लगाई गई है, उनमें से कई स्थानो पर एलईडी लाईट खराब होने व बंद होने की शिकायत मिलने की बात भी महापौर द्वारा कंपनी के प्रतिनिधि के ध्यान में लाई गई।
महापौर भार्गव द्वारा ईईएसएल कंपनी को आगामी 5 अपै्रल तक शहर के अधिकत्तम स्थानो पर एलईडी लाईट लगाने तथा शेष एलईडी लाईट 30 अपै्रल 2023 तक संपूर्ण क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि एलईडी लाईट लगाने का कार्य उपरोक्त समय सीमा में पुरा नही होता है तो कंपनी को टर्मिनेट कर दिया जाएगा।
Related Posts
February 17, 2021 सीधी बस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम शिवराज, सरकार की ओर से हरसम्भव मदद का दिया भरोसा
भोपाल : मंगलवार को सीधी में हुए बस हादसे के जिम्मेदार बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर […]
October 17, 2020 ये बन्दा तो देवदूत है…
HAPPY BIRTH DAY LALIT SIR
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
यह एक जीती जागती संवेदनाओ से लबरेज […]
November 24, 2023 पंजाब निवासी पांच आर्म्स तस्कर गिरफ्तार
05 अवैध पिस्टल, कारतूस व इनोवा कार बरामद।
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ पंजाब के […]
July 11, 2022 विलक्षणता में जीवन तलाशने वाला ही आगे बढ़ता है – वर्मा
इंदौर : "जीवन बड़ी संभावनाओं का खेल है। टेढ़े मेढ़े रास्ते इंसान को परेशान करते है, लेकिन […]
November 4, 2023 वार्ड 11 में यादव समाज ने कैलाश विजयवर्गीय को लड्डुओं से तौला
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र एक में अलग-अलग वार्ड में प्रतिदिन रोड शो कर रहे भाजपा के […]
February 17, 2017 बंदूक का शौक महंगा हुआ तो सैकड़ों ने कर दिए लाइसेंस सरेंडर *बंदूक लाइसेंस की फीस में 50 से 70 फीसदी तक बढ़ोतरी के कारण हजारो लाइसेंस और हतियार […]
October 28, 2018 सुधीर फड़के की जन्मशती पर सजी सुरीली महफ़िल इंदौर: ख्यात गायक और संगीतकार सुधीर फड़के का यह जन्मशती वर्ष है। महाराष्ट्र सहित देशभर […]