राजेश चौकसे के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की हुई बरसात

  
Last Updated:  December 21, 2019 " 07:54 am"

इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोश – खरोश के साथ मनाया। उनके परदेशीपुरा स्थित निवास पर की कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ढोल ताशों की गूंज के बीच हार फूल, व केक लेकर पहुंचे। उन्होंने श्री चौकसे को मिठाई व केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण भी शुभकामनाएं देने उनके निवास पर आए। इसी के साथ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इंदौर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रदीप जोशी, बबलू पाठक, विपिन नीमा, अभिषेक दुबे, दीपक कर्दम, संजय त्रिपाठी और अन्य पत्रकार साथियों ने भी राजेश चौकसे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित कृपा शंकर शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव,बंन्ते यादव,रमेश यादव उस्ताद, अफसर पटेल,गिरधर नागर, अमित चौरसिया व अन्य प्रमुख नेता श्री चौकसे को बधाई देने वालों में शामिल थे। सुबह से शुरू हुआ शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर चलता रहा। राजेश चौकसे ने शुभकामनाओं के लिए सभी स्नेहीजनों के प्रति आभार जताया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *