इंदौर : देश और प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट उच्च स्तर पर बना हुआ है। अभी भी टेस्टिंग के 7 से 9 फीसदी तक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को भी 8 फीसदी सैम्पल संक्रमित पाए गए।उधर कोरोना से मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है।
431 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 3035 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 5471 सैम्पलों की जांच की गई। 5018 निगेटिव पाए गए। 431 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 11 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 11 सैम्पल खारिज किए गए।आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 598940 सैम्पलों की जांच की गई। 50763 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 45 हजार से ज्यादा ठीक होकर घर लौट गए हैं।
3 मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 3 और कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 829 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
361 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 361 मरीज कोरोना को परास्त कर जिंदगी की जंग जीत गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 45647 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 4287 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
May 12, 2024 13 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक होगा मतदान
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अनुसार इंदौर जिले में भी लोकसभा […]
May 12, 2023 आईडीए का वर्ष 2023 -24 का 6005 करोड़ रुपए का बजट पारित
टीपीएस, फ्लाईओवर्स, आईएसबीटी, मास्टर प्लान की सड़कों के लिए किया गया बड़ी राशि का […]
March 10, 2022 यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने फहराया जीत का परचम, पंजाब में आप की सुनामी में बहे अन्य दल
नई दिल्ली: यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 4 राज्यों में बम्पर […]
December 2, 2023 मतगणना स्थल पर नहीं की जा सकेगी फोटो और वीडियोग्राफी
विधानसभा निर्वाचन-2023
मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में मोबाइल/सेल्युलर/कार्डलेस […]
October 25, 2021 सार्वजनिक रूप से छठ पूजा की अनुमति देने के लिए आयोजकों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शहर के छठ महापर्व आयोजन समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पूर्वोत्तर सांस्कृतिक […]
March 2, 2017 माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षायें हुई शुरू
पहले ही दिन केंद्रों पर नक़ल रोकने के लिए नजर आई सख्ती
जिले में परीक्षा के लिए […]
April 17, 2021 दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन
भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। […]