300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 12 वी फिल्म बनीं गदर -2

  
Last Updated:  August 20, 2023 " 04:29 pm"

मुंबई : हालिया रिलीज फिल्म गदर-2 ने 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने यह कारनामा रिलीज के आठवें दिन ही कर दिया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 304.13 करोड़ रुपए हो गया है।
300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली गदर-2 दूसरी फास्टेस्ट हिंदी फिल्म है। इसके आगे बस शाहरुख खान की फिल्म पठान है। पठान ने 6 दिन में 300 करोड़ रुपए कमा लिए थे।
हिंदी फिल्म इतिहास में अभी सिर्फ 11 फिल्में ही 300 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही हैं। गदर-2 ऐसा करने वाली 12वीं फिल्म बनी है। इस लिस्ट में 543.05 करोड़ के साथ पठान पहले नंबर पर है। दूसरे और तीसरे नंबर पर बाहुबली-2 और KGF-2 के हिंदी वर्जन हैं।
गदर-2 जिस हिसाब से कमाई कर रही है, पूरी संभावना है कि फिल्म इस लिस्ट में टॉप-3 तक आ सकती है। सोशल मीडिया पर कुछ एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि गदर-2, पठान के रिकॉर्ड तक भी पहुंच सकती है।

300 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्में।

पठान- 543.05 करोड़
बाहुबली-2- 510.99 करोड़
केजीएफ-2- 434.70 करोड़
दंगल- 387.38 करोड़
संजू- 342.53 करोड़
पीके- 340.8 करोड़
टाइगर जिंदा है- 339.16 करोड़
बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़
वॉर- 317.91 करोड़
पद्मावत- 302.15 करोड़
सुल्तान- 300.45 करोड़
गदर-2-304.13 करोड़*
गदर-2 विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 369 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका और UK जैसे देशों में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *