दिल्ली – मुंबई ट्रैक पर डाउन लाइन की गाड़ियां हुई प्रभावित।
किसी तरह की जनहानि नहीं।
रतलाम : गुरुवार को रतलाम के समीप मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए और एक पलटी खा गया। इस हादसे के चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
डाउन ट्रैक की गाड़ियां हुई प्रभावित।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गुरुवार रात पौने दस बजे के करीब ये हादसा हुआ। मालगाड़ी राजकोट से रतलाम होकर नागदा की ओर जा रही थी, उसी दौरान रतलाम ई केबिन के पास मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हो गए जबकि एक वैगन पलटी खा गया। इससे दिल्ली – मुंबई डाउन ट्रैक की गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। डाउन लाइन की ट्रेनों अप लाइन से चलाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारी और तकनीकि अमला मौके पर पहुंच गया है। बेपटरी व पलटी खाए वैगन अलग कर शेष मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। बेपटरी हुए वैगन को पुनः पटरी पर लाने का काम जारी है। वैगन पेट्रोलियम पदार्थों के होने से उन्हें पुनः पटरी पर लाने का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है। जल्दी ही डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मीना के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है।
Related Posts
June 20, 2025 अतुल, विकास, सुधीर, धर्मेश, पूनम,विजय ने जीते प्रारंभिक मुकाबले
मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के तहत […]
November 5, 2022 श्रीनिवासाचार्यजी महाराज की पुण्यतिथि पर निकाली गई प्रभात फेरी
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान मेंपरम पूज्य रामानुजाचार्य स्वामी […]
December 15, 2022 वोल्वो और लिनेन ग्रुप मप्र में करेंगे दो हजार करोड़ का निवेश
उद्योगपतियों ने लिनेन और जूट इकाइयाँ स्थापित करने में दिखाई रूचि।
मुख्यमंत्री चौहान […]
June 14, 2023 लाडली बहना…इतना कड़वा क्यों कहना
🔸चुनावी चटखारे🔸
🔸कीर्ति राणा🔸
उमा भारती के मूड को आज तक शायद ही कोई समझ पाया […]
June 29, 2020 फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी कर फेसबुक पर […]
August 20, 2021 सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, देवी अहिल्याबाई को किया याद
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से […]
July 16, 2022 मतगणना के सीसीटीवी प्रसारण की अनुमति मिलने पर कांग्रेस ने निरस्त किया धरना
इंदौर : राज्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा इंदौर में इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए हुए मतदान […]