बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। संगठन स्तर पर बीजेपी का नेटवर्क मजबूत होने से उसने अलग- अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंप दी है। बुरहानपुर में पूर्व विधायक गोपी नेमा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। प्रचार के दौरान लोकमान्य तिलक मंडल नगर केंद्र के कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यह चुनाव आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारियों के रूप में देखें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। सम्मेलन को पूर्व महापौर अतुल पटेल पूर्व सभापति मनोज तारवाला क्षेत्रीय पूर्व पार्षद सोनू भाई ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अमित वारूढ़े ने किया।
चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने शाहपुर मंडल में भी सघन जनसंपर्क किया। खंडवा- बुरहानपुर चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की पत्नी जयश्री पाटिल के साथ रिमझिम बारिश के बीच उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ पंच, सरपंच, ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, पूर्व महापौर चुनाव संचालक अनिल भोसले एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान भी उपस्थित थे।
Related Posts
May 26, 2019 नवनिर्वाचित सांसदों में 40 फीसदी से ज्यादा हैं दागी इंदौर: 17 वी लोकसभा की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति […]
February 26, 2021 तेज रफ्तार और नशा कर वाहन चलाने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई- सांसद लालवानी
इंदौर : शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात सुगम करने के लिए बुलाई बैठक में अधिकारियों को […]
June 16, 2022 अंधेरे में है प्रदेश के नौजवानों का भविष्य, सच्चाई का साथ दे मीडिया, कमलनाथ ने की अपील
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में प्रचार करने आए पूर्व […]
April 25, 2021 रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन : स्थानीय पुलिस ने कोरोना के इलाज में काम आनेवाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला […]
June 3, 2021 हाइकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित किया, तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश
इंदौर : मप्र हाइकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित […]
July 10, 2021 हाईकोर्ट में ऑनलाइन नेशनल लोक अदालत में 285 मामले किए गए निराकृत
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय खण्डपीठ […]
September 26, 2021 संस्कृत भारती के जरिए भारत सहित 24 देशों में चल रहा है, संस्कृत सिखाने- पढ़ाने का काम- देवपुजारी
इंदौर : आरएसएस से जुड़ी संस्था संस्कृत भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीश देवपूजारी ने […]