छिंदवाड़ा. 2019 में बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए अब कई कांग्रेसी नेता भी नरम हिंदुत्व की राह पकड़ने लगे हैं. इसकी एक बानगी मध्य प्रदेश में हनुमान जयंती के मौके पर देखने को मिल रही है. कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र सिमरिया में इस बार जोर-शोर से इस पर्व को मना रहे हैं.
कपीश की शरण में कमलनाथ
कमलनाथ ने सुबह 8 बजे सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में 111 मीटर ऊंची हनुमान प्रतिमा का पूजन किया. ये देश की सबसे ऊंची हनुमान मूर्तियों में से एक है. भक्त इसे चमत्कारी असर रखने वाली प्रतिमा मानते हैं.मंदिर को 2 साल पहले कमलनाथ ने ही बनवाया था. इसके बाद हुए हनुमान अभिषेक और आरती में बड़ी तादाद में लोग शरीक हुए. सुबह गदा पूजन के बाद कमलनाथ गदा यात्रा की अगुवाई करेंगे. ये यात्रा सिमरिया के कई इलाकों से गुजरकर सिमरिया मंदिर में खत्म होगी. इसके अलावा दोपहर को रुद्र महाभिषेक, आरती और महाप्रसाद का वितरण होगा. साथ ही स्थानीय भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी. उत्सव शाम को अनूप जलोटा की भजन संध्या के साथ खत्म होगा.
कांग्रेसी दिग्गजों के गढ़ में सेंध की तैयारी?
मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. बीजेपी की कोशिश है कि एक बार फिर जीत का परचम लहराया जाए. इसके लिए पार्टी ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कांग्रेसी दिग्गजों के असर वाले इलाकों पर खास ध्यान देने की रणनीति बनाई है.
Related Posts
July 2, 2024 महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
ढाई लाख रुपए कीमत की लूटी गई दो सोने चेन बरामद।
इंदौर : 10 हजार रुपए के उद्घोषित […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]
July 25, 2022 काशी विश्वनाथ और रामलला के दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु
विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना।
इंदौर : संगम नगर वार्ड […]
August 25, 2021 इंदौर में पटरी से उतरे डीजल ट्रेन के टैंकर, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा असर
इंदौर : को जिले के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।यह घटना […]
May 16, 2025 गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा हमें विश्वगुरु बना सकती है..
हर शिक्षित व्यक्ति एक गरीब को शिक्षा देने का प्रण लेंं..
अभ्यास मंडल की […]
March 2, 2022 छोटे से हिस्से को छोड़कर परम्परागत मार्ग से ही निकलेगी गेर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में बनीं सहमति
इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक […]
November 11, 2021 जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेने जाने वाले युवाओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम, गृहमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : आगामी 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर […]