पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दो नकाबपोश लुटेरों ने
भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को देर रात डायनामाइट से उड़ाकर लाखों रूपये लूट लिए।
गार्ड को बंधक बनाकर डायनामाइट से उड़ाया एटीएम।
लूट का यह सनसनीखेज मामला जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार का है। 18 – 19 जुलाई की दरम्यानी रात दो नकाबपोश बदमाश पल्सर मोटर साइकिल से
सिमरिया बाजार स्थित एटीएम में पहुंचे और गार्ड को कट्टे की नोक पर बन्दी बना लिया। लुटेरों ने बेखौफ अंदाज में डायनामाइट लगाकर एटीएम में ब्लास्ट किया और रुपये लूटकर फरार हो गए। एटीएम से कितने रुपयों की लूट हुई है, अभी अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई।लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट लाखों में हुई है।पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सिमरिया पहुँच गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।
Related Posts
August 18, 2022 डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, दो फरार
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 3 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में आए हैं। […]
October 18, 2024 घणी खम्मा फेम पारुल चौहान ने मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के साथ किया गरबा
नवरात्रि में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने किया गरबा रास का आयोजन।
इंदौर : स्टेट प्रेस […]
August 7, 2020 बीएसएफ परिसर में सांसद लालवानी ने किया पौधारोपण इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बीएसएफ के बिजासन स्थित परिसर में वृक्षारोपण किया। बीएसएफ […]
February 28, 2017 हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा-2017 परीक्षा केन्द्रों की 100 मीटर की परीधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश तथा मोबाइल फोन का […]
July 26, 2021 श्रावण के पहले सोमवार पर सीएम शिवराज ने परिवार के साथ किया बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक
उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के पहले सोमवार 26 जुलाई को उज्जैन […]
March 9, 2023 दूसरे के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी धराया
इंदौर : किसी और के GSTIN NUMBER का दुरुपयोग कर धोखाधडी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
March 29, 2017 पचोर में लोकायुक्त का छापा राजगढ़- नगरपालिका पचोर में लोकायुक्त का छापा, राजगढ़ में शौचालय बनाये जाने पर ठेकेदार से […]