इंदौर : कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में लापरवाही बरतने का नतीजा सामने आ रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिनों से लगातार संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार 15 फरवरी को संक्रमित मामलों की संख्या 90 के पार हो गई। ग्रोथ रेट भी बढ़कर 5 फीसदी हो गया है। यही हालत रहे तो हालात पुनः गंभीर हो सकते हैं।
93 नए संक्रमित मामले आए सामने।
सोमवार को 1670 सैम्पल लिए गए। रैपिड एंटीजन मिलाकर 1947 सैम्पलों की जांच की गई। 1850 निगेटिव पाए गए। 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक कुल 810809 सैम्पलों की जांच की गई है। अब तक कुल 58180 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से 98 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
61 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को कोरोना को हराकर 61 मरीज घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 56881 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 372 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
कोई नई मौत नहीं।
सोमवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। आज दिनांक तक कुल 927 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
February 18, 2020 कामचलाऊ सीएम हैं कमलनाथ, एक भी वादा नहीं कर पाए पूरा- शाहनवाज इंदौर : मप्र की जनता भी अब यह मानने लगी है कि बीजेपी के शासनकाल में विकास की जो धारा […]
July 12, 2025 शहरी विकास में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉनक्लेव 2025
"शहरी उत्कृष्टता के लिए आधुनिक तकनीक" पर सत्र […]
February 8, 2017 मौसम: 6 दिन बाद MP में फिर पडऩे वाली है कड़ाके की ठंड, जानें क्यों.. भोपाल। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के दौर के साथ हवाओं का रुख उत्तरी होने से मध्यप्रदेश […]
October 11, 2020 सीएम की सभा में सेवाएं देना पड़ा महंगा, उपायुक्त सहित दो निलंबित, एक की नौकरी गई
इंदौर : बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए नगर निगम के […]
January 29, 2025 देवी अहिल्याबाई के 300 वे जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में लगाई गई डॉक टिकट प्रदर्शनी
मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी की विशेष उपस्थिति में डाक प्रदर्शनी का हुआ […]
January 28, 2021 यस बैंक के पूर्व एमडी राणा कपूर एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुनः गिरफ्तार
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर […]
July 13, 2024 इंदौर में नाइट कल्चर पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया प्रतिबंध
बीआरटीएस पर 24 घंटे दुकानें, व्यवसायिक संस्थान खुले रखने संबंधी पूर्व के आदेश को […]