अभा गुर्जर देवसेना ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन

  
Last Updated:  December 18, 2019 " 04:10 pm"

इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून का जहां विपक्षी दल और कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं इसके समर्थन में भी कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को गलत ठहराया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर गुर्जर और महासचिव अमर बिरला ने पत्रकार वार्ता के जरिये कहा कि नागरिकता संशोधन कानून सभी के हित में है लेकिन कुछ राजनीतिक दल और संगठन वोट बैंक की खातिर भ्रांतियां फैलाकर इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
श्री गुर्जर व बिरला ने कहा कि मप्र, राजस्थान व अन्य राज्यों में नागरिकता कानून शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो गुर्जर देवसेना राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। राजस्थान में देवसेना 29 दिसंबर को नागरिकता कानून के समर्थन में रैली भी करने जा रही है।

जनता को गुमराह नहीं करें राजनीतिक दल।

गुर्जर देवसेना के पदाधिकारियों का कहना था कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी नागरिक का हित प्रभावित नहीं होगा। यह कानून उन शरणार्थियों के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर जुल्म के शिकार होकर भारत आए हैं। यह कानून ऐसे पीड़ितों को नागरिकता का अधिकार देता है।

अन्य सामाजिक संगठन भी आगे आएं।

गुर्जर देवसेना के अध्यक्ष रघुवीर गुर्जर व महासचिव अमर बिरला ने ब्राह्मण, राजपूत, क्षत्रिय, वैश्य और दलित संगठनों से आग्रह किया है कि वे नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगे आएं और अपनी आवाज बुलंद करें।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *