कलेक्टर इलैया राजा टी ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टमेंट समिट को इंदौर की मेहमान नवाजी के साथ यादगार बनाने का किया आग्रह।
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर में आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए इंदौर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट इंदौर के लिए प्रतिष्ठा पूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि इंदौर में अतिथियों का ऐसा स्वागत सत्कार किया जाए, कि वे यहां से सुनहरी यादें अपने साथ लेकर जाएं। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उक्त सम्मेलन के संबंध में सुझाव भी कलेक्टर ने लिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां सभी के सहयोग से औद्योगिक विकास को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां दी जाएंगी।
बैठक में गौतम कोठारी, योगेश मेहता, दिलीप देव, प्रकाश जैन, महेश गुप्ता सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं को सुना और कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाएगा।
Related Posts
March 14, 2021 अवैध हथियारों के कारोबार व खरीद- फरोख्त में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : पलासिया पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागर व अवैध पिस्टल खरीदने वाले कुल 4 […]
January 9, 2023 अपनी विरासत को संजोने वाला इंदौर स्वाद में भी लाजवाब है
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का […]
October 25, 2016 सोशल मीडिया के शौक को बदलें करियर में, इस तरह करना होगा काम करियर डेस्क। अगर सोशल मीडिया आपका पैशन है तो इसे ही आप अपना प्रोफेशन भी बना सकते हैं। […]
June 3, 2020 कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने देशवासियों के सपने को पूरा किया- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार ( 3 जून) को स्थानीय […]
May 25, 2021 भारत में कोरोना की दूसरी लहर चीन की है साजिश, बोले कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार […]
December 5, 2023 जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या
हमलावरों ने उनके ही दफ्तर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या।
फायरिंग में अन्य लोग भी […]
November 9, 2024 अहमदाबाद से रक्सौल व वडोदरा से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन
इंदौर : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से […]