कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान

  
Last Updated:  March 29, 2023 " 03:38 pm"

एक ही चरण में कुल 224 सीटों के लिए होगा मतदान।

13 मई को होगी मतगणना।

इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

20 अप्रैल तक भरे जाएंगे नामांकन।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 13 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। 20 अप्रैल तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 21 से 23 अप्रैल तक नामांकन की समीक्षा होगी। 24 अप्रैल को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। मतदान 10 मई को एक चरण में सपन्न होगा। 13 मई को नतीजे आएंगे।

ये सीटें हैं आरक्षित।

कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 173 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

58 हजार से अधिक मतदान केंद्र।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 58 हजार से अधिक मतदान केंद्र होंगे। इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 1,300 से अधिक मतदान केंद्रों पर सभी महिला कर्मचारी होंगी। 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।

इतने ट्रांसजेंडर हैं मतदाता।

कर्नाटक में कुल 42,756 ट्रांसजेंडर हैं, जिनमें से 41 हजार मतदाता के रूप मे पंजीकृत हैं।

5 करोड़ से अधिक हैं मतदाता।

कर्नाटक में कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं, इनमें पुरुष 2.62 करोड़ और महिलाएं 2.59 करोड़ हैं। इस चुनाव में 9.17 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है, इसलिए किसी भी हालत में उससे पहले चुनाव संपन्न कराना है।

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 12.15 लाख से अधिक मतदाता 80 आयु वर्ग के हैं। 276 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। चुनाव आयोग उनके लिए विशेष आउटरीच करेगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *