इंदौर : मंगलवार को चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से 4 के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
बेवजह घूमने से रोकने पर किया था पथराव।
डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मी ने लॉक डाउन व कर्फ्यू में बेवजह घूम रहे युवकों को रोक कर घर जाने को कहा था। इसपर उन कतिपय युवाओं ने उक्त पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार करते हुए हमला कर दिया और भाग निकले थे। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक जिनकी संख्या 7 थी, को धर दबोचा। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 4 को रासुका में निरुद्ध किया गया। उनके नाम सलीम उर्फ सल्लू पिता लल्लू खान,जावेद पिता नासिर खान,इमरान पिता भुरू खान और समीर पिता अनवर खान बताए गए हैं।
डॉक्टरों पर भी हो चुका है हमला- पथराव।
आपको बता दें कि बीते दिनों रानीपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ गाली गलौज व उनपर थूंकने की घटना हुई थी। उसके बाद टाटपट्टी बाखल में डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ पर पथराव किया गया था और अब चंदन नगर क्षेत्र में पुलिस को निशाना बनाया गया।
ऐसे समय में जब कोरोना जैसी भयावह महामारी से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, कुछ लोग अपनी हरकतों से इंदौर के नाम पर धब्बा लगा रहे हैं। इन असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटना ही एकमात्र विकल्प है।
Related Posts
- February 17, 2017 मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के बाद सीट छोड़ी तो 10 लाख देने होंगे* भोपाल
प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के बाद सीट छोड़ने पर अब छात्र […]
- October 15, 2023 विश्वकप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
अहमदाबाद: विश्वकप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को रोंदते हुए देशवासियों को नवरात्रि […]
- April 30, 2021 अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत की यात्रा न करने और यहां आए लोगों को जल्द से जल्द लौटने की दी सलाह
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा न करने और जल्द से जल्द देश छोड़ने […]
- March 21, 2021 मंत्री सिलावट ने लिया ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा, किसानों को क्षतिपूर्ति का दिया भरोसा
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र की […]
- November 7, 2023 उत्सवी माहौल में निकला कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो
हरियाणा से आए पहलवानों ने भी विजयवर्गीय के समर्थन में किया रोड शो।
पूर्व महापौर का […]
- August 26, 2022 कम्यूनिटी हॉल की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित 4 रो हाउस किए ध्वस्त
फर्जी नक्शा एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 4 रो हाउस का किया था निर्माण।
इंदौर : जोन […]
- October 13, 2020 पथ विक्रेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, जबरन बेदखली का किया विरोध
इंदौर : लॉकडाउन खुलने के बाद से ही ठेले, फुटपाथ और रेहड़ी लगाकर सामान बेचने वाले छोटे […]