इंदौर क्षेत्र क्रमांक तीन के कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी का जोशीला स्वागत

  
Last Updated:  October 20, 2023 " 09:08 pm"

राजवाड़ा पर बड़ी तादाद में उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता।

पिंटू ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

ये चुनाव बीजेपी और जनता के बीच है।

सर्वाधिक राजस्व देने के बाद भी होती आई है क्षेत्र क्रमांक तीन की उपेक्षा।

मीडियाकर्मियों से चर्चा में बोले पिंटू जोशी।

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से युवा नेता दीपक जोशी (पिंटू) को प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार शाम दिल्ली से लौटने के बाद राजवाड़ा पहुंचे पिंटू जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। पिंटू ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य नेता भी उनके साथ थे।

कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

पिंटू जोशी के राजवाड़ा पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा राजवाड़ा पर लगना शुरू हो गया था। बड़ी तादाद में एकत्रित कांग्रेसी पिंटू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शाम करीब सवा छह बजे जैसे ही पिंटू जोशी राजवाड़ा पहुंचे, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने ढोल – ढमाके की गूंज, और नारेबाजी के साथ तिरंगी पगड़ी और पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं का जोश कुछ ऐसा था की उन्होंने पिंटू को कंधों पर उठा लिया और जुलूस के रूप में अहिल्या उद्यान में ले गए। यहां पिंटू जोशी ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चुनाव में अपनी जीत की कामना की। उन्होंने यहीं खड़े होकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचें समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यकारी अध्यक्ष गोलू शुक्ला, गिरधर नागर, राजेश चौकसे, अमित चौरसिया, अनूप शुक्ला, शैलेश गर्ग सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये चुनाव बीजेपी विरुद्ध जनता का है।

इस मौके पर मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए पिंटू जोशी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन, प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देने वाला क्षेत्र है, बावजूद इसके इस क्षेत्र की लगातार उपेक्षा होती आई है। हम क्षेत्र की जनता को उसका हक दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बीजेपी विरुद्ध जनता का है। वे तो जनता के प्रतिनिधि के बतौर चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिंटू ने उम्मीद जताई कि वे अच्छे अंतर से चुनाव जीतेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *