इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भोपाल से शाजापुर होते हुए हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर विमानतल पहुंचे।
विमानतल पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयदीप जैन, जे पी मूलचंदानी, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, ललित पोरवाल, हुकुमसिंह सांखला, पदमा भोजे, सुभाष चौधरी आदि भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया की आगवानी की। बाद में सीएम और सिंधिया नशा मुक्ति केंद्र के ई- लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मालू के घर पहुंचे सीएम।
इंदौर आए शिवराज और सिंधिया बीजेपी नेता गोविद मालू और कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के यहां हाल ही में उनके पुत्र का विवाह समारोह सम्पन्न हुआ है। बाद में सीएम शिवराज भोपाल के लिए रवाना हो गए। सिंधिया फिलहाल शहर में ही हैं।
Related Posts
March 23, 2023 इंदौर से जुड़े मुद्दों को हमेशा तरजीह देते थे स्व. छजलानी
इंदौर : (राजेंद्र कोपरगांवकर) दो दशक पूर्व बिकने से पहले तक नईदुनिया सिर्फ इंदौर ही […]
October 9, 2024 हरियाणा का चुनाव कांग्रेस का नहीं राहुल गांधी के फेल होने का चुनाव था
हरियाणा चुनाव नतीजों पर बोले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ।
भोपाल : मप्र […]
April 29, 2023 युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
पैरेंट्स के साथ समाज और शिक्षक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
संस्कार और संस्कृति का […]
October 25, 2016 मैनेजर के हैं दूसरी से संबंध, पत्नी ने किया मना तो बेटे पिलाया जहरीला स्प्रे इंदौर।पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला पर इतना भारी पड़ा कि पति अपने ही बेटे की […]
October 25, 2022 पटाखों के कचरे से पटा शहर सफाई मित्रों की मेहनत से चंद घंटों में हुआ चकाचक
शहर के प्रमुख बाजारों चौराहों, मार्गों के साथ ही रहवासी क्षेत्रों में चला स्वच्छता […]
May 28, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट एरिया बनाने के सुखद परिणाम आए सामने, पॉजिटिविटी दर हुई कम
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोकने के लिए माइक्रो […]
October 4, 2020 सैलानियों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
इंदौर : चोरल डैम पर भ्रमण के लिए गए लोगों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को जेल भेज […]