इंदौर : मध्यप्रदेश में रविवार का कोरोना कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। अब केवल नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।उन्होंने कहा है कि मप्र में कोरोना अब नियंत्रण में है। प्रदेश में 35 जिले ऐसे हैं जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि एक्टिव केस घट कर एक हजार के नीचे पहुंच गए हैं। ऐसी स्थिति में रविवार का कोरोना कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। रात्रि कालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्व की तरह जारी रहेगा।
रविवार को खोली जा सकेंगी दुकानें।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि रविवार को दुकानें कोविड प्रोटोकॉल और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ खोली जा सकेंगी।
टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
सीएम के मुताबिक संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में व्यवस्था बनाने का कार्य निरंतर जारी है। टीकाकरण में शनिवार को मध्यप्रदेश ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
टीकाकरण के बाद भी मास्क जरूर लगाएं।
सीएम शिवराज ने लोगों को आगाह करते हुए है कि कोरोना नियंत्रण में है लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए निश्चिन्त न रहें। मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।
Related Posts
July 13, 2023 समाजवादी विचारधारा का एक स्तंभ ढह गया
🔹स्मृति शेष/कल्याण जैन🔹
(शशिकांत गुप्ते): समाजवादी गंगा प्रसाद तिवारी दद्दू के […]
November 11, 2021 जीतू पटवारी का आरोप, अग्निकांड में मासूमों की मौतों के आंकड़े छुपा रही है शिवराज सरकार
भोपाल : मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो 8 नवम्बर को मप्र की राजधानी भोपाल के कमला […]
October 4, 2022 कैथोलिक समाज के तीन दिवसीय बाइबिल महोत्सव का समापन
"मनुष्य का शरीर ईश्वर का मंदिर है।"-फादर थॉमस ओएफएम।
इंदौर : तीन दिवसीय बाइबिल […]
March 20, 2021 21 से 26 मार्च तक होगी एमपी पीएससी की परीक्षा, अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 'राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2019' का आयोजन […]
July 27, 2023 इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मांगीलाल चुरिया अस्पताल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
विकास पर्व - 2023
इंदौर : विकास पर्व के दौरान प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम […]
February 11, 2019 किसानों के साथ कांग्रेस ने किया धोखा- राकेश सिंह इंदौर: विधानसभा चुनाव की हार से सबक लेते हुए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसना शुरू […]
May 14, 2021 मौसम विभाग की चेतावनी, चक्रवाती तूफान से तटीय क्षेत्रों में हो सकती है भारी बारिश
नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी तट में रविवार को चक्रवाती तूफान आने की संभावना […]