हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव।
इंदौर : विद्यासागर स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई । इस वार्षिक उत्सव में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज पर केंद्रित नाटक की विशेष प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के चलते जय शिवाजी जय भवानी के जयघोष से स्कूल परिसर गूंज उठा।
वार्षिक उत्सव समारोह के मुख्य अतिथि एन. रघुरमन, एक कुशल लेखक, स्तंभकार, जीवन प्रशिक्षक और प्रबंधन गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक रघु परमार मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ ।
नाटक के अलावा भी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वार्षिकोत्सव की विशेषता यह रही कि सभी कार्यक्रमों का संचालन भी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ही किया गया। स्कूल की प्राचार्य भावना पुजारी ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह वार्षिक उत्सव का 33 वां वर्ष है।
इस अवसर पर विद्यालय में 25 वर्षों से अधिक अरसे से शिक्षण कार्य कर रहे वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया ।
Related Posts
August 10, 2023 भगवान वेंकटेश के विवाहोत्सव के साथ भागवत कथा का समापन
नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीश्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में नर्मदा तट, […]
March 30, 2020 अरविंदो और एमआरटीबी अस्पताल में होगा कोरोना पीड़ितों का इलाज.. इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों को तीन श्रेणियों […]
March 13, 2021 चार पहिया वाहनों से मोबाइल उड़ाकर खरीदने- बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद
इंदौर : कनाडिया पुलिस को वाहनों से मोबाइल फोन चोरी करने व उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले 02 […]
February 8, 2023 केनोए स्लालोम में मप्र ने चारों स्वर्ण पदकों पर जमाया कब्जा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
कबड्डी में मप्र की लड़के - लड़कियों की […]
December 16, 2021 राजवाड़ा स्थित संग्रहालय से नंदी की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश और खरीददार गिरफ्तार, मूर्ति बरामद
इंदौर : राजबाडा महल स्थित मल्हार मार्तण्ड संग्रहालय से बेशकीमती नन्दी की मूर्ति चोरी […]
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]