इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब 6 माह बाद 2 जनवरी को इंदौर में पुनः कोरोना संक्रमण का के मामले 100 के पार हो गए। 3 जनवरी को इनमें और बढ़ोतरी हो गई। कुल 137 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए, वहीं एक मरीज की डेथ हो गई। नए साल में कोरोना से होनेवाली यह पहली मौत है।इंदौर में बीते तीन दिनों में ही 327 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।इन्हें मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 550 हो गई है। कोरोना संक्रमण में आई तेजी ने शासन- प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़े आयोजनों पर रोक लगाने के संकेत दिए हैं।
संक्रमितों की हालत गंभीर नहीं।
नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ डेल्टा के भी संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ज्यादातर संक्रमितों की हालत सामान्य है। उन्हें ऑक्सीजन व दवाइयों के हैवी डोज की जरूरत नहीं पड़ रही है। डॉक्टरों का भी मानना है कि नया वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है।
मास्क लगाएं, भीड़ से दूरी बनाए।
विशेषज्ञों के मुताबिक 60 वर्ष के अधिक उम्र और पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी लोग मास्क लगाएं और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
Related Posts
June 11, 2020 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बीजेपी ने चलाया जनजागरण अभियान इंदौर : देश के अन्य हिस्सों की तरह इंदौर में भी वैश्विक महामारी कोरोना ने पैर पसारे […]
January 12, 2022 युवक कांग्रेस के इस्तीफा देनेवाले पदाधिकारियों के समर्थन में आगे आई परशुराम महासभा, कमलनाथ को लिखा पत्र
इंदौर : शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष की उपेक्षा, प्रताड़ना और अपमान से आहत होकर इस्तीफा […]
January 10, 2023 युवा दिवस पर 12 जनवरी को होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल।
इंदौर : स्वामी विवेकानंद के […]
March 8, 2021 माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर का शुभारंभ 9 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे
इंदौर : स्वस्थ मानव से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। इसी ध्येय वाक्य के साथ […]
February 18, 2024 कमलनाथ, नकुलनाथ रविवार शाम ग्रहण करेंगे बीजेपी की सदस्यता..!
इंदौर : शनिवार को दिनभर चले अटकलों और कयासों के दौर के बार ताजा जानकारी ये सामने आई कि […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]
January 16, 2017 41 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती जल्द, सोमवार को कैबिनेट की बैठक भोपाल। ब्यूरो। कई सालों से अटकी संविदा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य […]