इंदौर: हमारी संस्कृति सनातन है। सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार माना जाता है। हम उस देश के वासी हैं जहां रिश्तों की गांठ सात जन्मों के लिए बांधी जाती है। ये प्रेरक अमृत वचन मानस मर्मज्ञ पण्डित संजय कृष्ण त्रिवेदी ने व्यक्त किये। वे जबरन कॉलोनी जूनी इंदौर स्थित सकल पंच फूलमाली समाज की धर्मशाला में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ और भक्ति महोत्सव में बोल रहे थे। इस दौरान रुक्मिणी विवाह प्रसंग धूमधाम से मनाया गया। कथा मंडप को विशेष रूप से सजाया गया था।
प्रारम्भ में विधायक आकाश विजयवर्गीय, उषा ठाकुर, संजय शुक्ला, पूर्व विधायक अश्विन जोशी और शोभा ओझा आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। संयोजक प्रकाश और योगेश बुडाना ने बताया कि 1 अगस्त को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सुदामा चरित्र के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। 5 बजे बाद यज्ञ हवन और महाप्रसादी का वितरण होगा।
Related Posts
September 26, 2019 गांधी जयंती से बीजेपी की ‘गांधी संकल्प यात्रा’ इंदौर : गांधी जयंती (2 अक्टूबर ) से बीजेपी 'गांधी संकल्प यात्रा' निकालने जा रही है। ये […]
December 8, 2024 कैनरीज आर्ट गैलरी में सजी 32 कलाकारों की कलाकृतियों की नुमाइश
इंदौर : दो दिनी कला प्रदर्शनी, कला के रंग की शुरुवात क्रिएट स्टोरीज एनजीओ के बैनर तले […]
April 17, 2020 हारा कोरोना : स्वस्थ्य होकर घरों को रवाना हुए 35 लोग.. इंदौर : कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर उनके घर लौटने का […]
March 1, 2023 एयरपोर्ट से होगी मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी
एयरपोर्ट से दो सौ मीटर की दूरी पर बनेगा मेट्रो स्टेशन
सांसद लालवानी ने एयरपोर्ट […]
April 2, 2023 ज्योति जैन लिखित पुस्तक चुस्कियां और गोदभराई का विमोचन
"कभी सुकून की चुस्की, तो कभी उलझन का किस्सा है।चाय सिर्फ चाय नहीं, हमारी जिंदगी का […]
May 27, 2021 विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस […]
June 6, 2022 उत्तर काशी में मप्र के श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 26 की मौत
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में यमुनोत्री हाइवे पर श्रद्धालुओं से […]