इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में आया है। पकड़े गए सटोरिये से 06 मोबाइल, 01 लैपटॉप, नकदी व सट्टे का करोड़ों का हिसाब–किताब जब्त किया गया है।
आरोपी, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करता था। पकड़े गए सटोरिए का नाम नारायण पिता प्रह्लाद दास नीमा निवासी श्रीकृष्ण नगर एरोड्रम, इंदौर होना बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को id सॉफ्टवेयर में लाइव मैच से 02 बाल पीछे का मैच शो होता है, जिसका फायदा ही सट्टा संचालक व बुकी उठाते हैं।
आरोपी ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10% और एजेंट आईडी पर 5% कमीशन प्राप्त करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ एक्ट की धारा 3/4, व 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 10, 2020 गौरव रणदिवे बीजेपी के नए नगर अध्यक्ष, जिले की कमान राजेश सोनकर को.. इंदौर : लम्बे समय बाद बीजेपी संगठन ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। 24 […]
July 9, 2022 हर्बल कंपनियों की डीलरशिप के नाम पर ठगी करनेवाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
इंदौर : हर्बल उत्पाद निर्माता कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटर, डीलरशिप दिलाने के नाम पर […]
August 25, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दिव्यांग बच्चों के साथ बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन विभाग के […]
July 22, 2021 मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर अगस्त में फिर शुरू होगा काम, कलेक्टर ने बैठक कर समस्याओं का लिया जायजा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने गुरुवार को अपोलो टावर स्थित मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के […]
September 3, 2019 कांग्रेस नेताओं को पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए अपनी बात- वर्मा इंदौर : उमंग सिंगार हो या दिग्विजय सिंह उन्हें अपने पत्राचार को सार्वजनिक नहीं करना […]
September 25, 2020 राहुल ने विराट को बौना साबित किया
♦️नरेंद्र भाले ♦️
आप का तो पता नहीं लेकिन मैं निश्चित ही गांव गया हूं। वहां मैंने […]
September 22, 2022 हजारों रुपए मूल्य की शराब सहित कार जब्त, चालक गिरफ्तार
इंदौर : भारी मात्रा में अवैध शराब का इंडिगो कार में परिवहन करते हुए आरोपी चालक को पुलिस […]