इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्रावण मास के शनि प्रदोष के उपलक्ष्य में मठ के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में शिव शक्ति महामृत्युंजय एवं नमक – चमक से दुर्गा सप्तशती पाठ का अनुष्ठान किया गया। आचार्य पं. राजेश शास्त्री, पं. संजय व्यास, पं. विजय शास्त्री, पं. आदर्श शुक्ला और पं. रामकुमार शर्मा के निर्देशन में पाठ संपन्न हुआ। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान हंसेश्वर महादेव का फूलों और हरियाली से विशेष श्रृंगार भी किया गया।
सावन सोमवार पर होंगे अनुष्ठान..
मठ पर सावन के तीसरे सोमवार याने 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में अभिषेक-पूजन एवं जाप के अनुष्ठान तथा शाम 6 बजे से हंसेश्वर महादेव का मनोहारी श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि सभी अनुष्ठानों में आम भक्तों की भागीदारी पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रतिबंध लगाया गया है। कोरोना त्रासदी के कारण मठ पर भक्तों की उपस्थिति स्वीकार्य नहीं होगी। महामंडलेश्वरजी ने सभी भक्तों से अपने-अपने घरों में रहकर ही जप-तप एवं कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।
Related Posts
August 7, 2020 145 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोज डेढ़ सौ के […]
May 5, 2021 हल्के और कम गंभीर कोरोना संक्रमितों के इलाज में कारगर है आयुष- 64
नई दिल्ली : कई जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई गई आयुष–64 दवा को इस महामारी के समय में […]
February 11, 2024 प्रधानमंत्री मोदी ने मप्र को 7550 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
झाबुआ में संपन्न जनजातीय सम्मेलन में रेलवे और एनएचएआई से जुड़ी कई परियोजनाओं का किया […]
December 13, 2023 शिवराज ने ली विदा, बोले ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के […]
April 7, 2021 भारी लूट- खसोट के चलते सरकार ने कोरोना से जुड़ी जांचों के तय किए अधिकतम शुल्क
इंदौर : कोरोना संक्रमण आम लोगों के लिए आपदा का सबब बन गया हो पर निजी अस्पताल व लैब के […]
February 24, 2025 तकनीक को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ना भी जरूरी : डॉ. डेविश जैन
इंडस्ट्री 5.0 के युग में एआई - मानव सहयोग की नई संभावनाओं पर पीआईएमआर में हुआ […]
March 1, 2021 कोरोना संक्रमण में हो रही लगातार बढ़ोतरी, 13 फीसदी हुआ ग्रोथ रेट, एक हजार के पार हुए नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आया है। रविवार 28 फरवरी को ग्रोथ रेट बढ़कर […]