इंदौर: गुरु गोविंदसिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। खातीवाला टैंक से शुरू हुए इस नगर कीर्तन में सिख समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। फूलों से सज्जित एक वाहन में गुरुग्रंथ साहिब को सुशोभित किया गया था। परंपरागत वेशभूषा में पंज प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे। जिस वाहन में गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था, उसके आगे श्रद्धालु सफाई करते हुए चल रहे थे। टैंकर से पानी का छिड़काव करने के साथ फूल भी बरसाए जा रहे थे। गुरुग्रंथ साहिब का दर्शनलाभ लेने की लोगों में होड़ मची थी। रागी जत्थे गुरुवाणी का गायन कर रहे थे। बोले सो निहाल सतश्री अकाल की गूंज माहौल को भक्तिमय बना रही थी। जुलूस में गतका पार्टी के सदस्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह रहे थे। जगह- जगह लगाए गए स्वागत मंचों से फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ नगर कीर्तन कलेक्टर ऑफिस, मोतीतबेला, हरसिद्धि, यशवंत रोड, राजवाड़ा, एमजी रोड होते हुए देर शाम को जिला कोर्ट के समीप स्थित लाल गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ।
Related Posts
May 3, 2023 जिला प्रशासन का दावा,सुचारू रहीं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं
एमवायएच सहित सभी बड़े शासकीय अस्पतालों में अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।
आयुष व निजी […]
December 2, 2021 मंदसौर बीजेपी जिला कार्यसमिति के प्रशिक्षण सत्र में गोपी नेमा ने दिया सम्बोधन
मंदसौर : जिले के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा ने मंदसौर जिला कार्यसमिति […]
February 23, 2023 कैंपस प्लेसमेंट को बढ़ावा देने हेतु प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ने टीसीएस के साथ किया करार
इंदौर : शैक्षणिक सहयोग और कैंपस प्लेसमेंट के अवसर को बढ़ावा देने के उदेश्य से प्रेस्टीज […]
February 8, 2024 कांग्रेस के दिग्गज नेता सुमेर सिंह गढ़ा और शशांक शेखर ने थामा बीजेपी का दामन
भोपाल : कॉंग्रेस में इन दिनों भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं।एक के बाद एक दिग्गज नेता […]
March 5, 2022 एक्यूप्रेशर, कपिंग, सुजाक और वाइब्रेशन थेरेपी से किया जा रहा असाध्य रोगों का इलाज
इंदौर : श्री बालाजी क्षेत्र माहेश्वरी समाज इंदौर द्वारा आयोजित असाध्य रोगों के उपचार […]
January 11, 2022 शाहरुख के बंगले सहित अन्य स्थानों पर ब्लास्ट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर : अभिनेता शाहरुख खान का मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' उड़ाने की धमकी देने वाले जितेश […]
July 19, 2022 एएसजी आई हॉस्पिटल ने पूरे किए स्थापना के तीन वर्ष, हजारों मरीजों का किया सफल उपचार
इंदौर : एएसजी आई हॉस्पिटल की इंदौर में स्थापना को 3 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य […]