इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत नर्सेस द्वारा विरोध सप्ताह मनाया गया I इस विरोध सप्ताह में अलग – अलग तरीको से शासन – प्रशासन का ध्यान नर्सों की 10 सूत्रीय मांगो की ओर दिलाने का प्रयास किया गया।
मंगलवार 15 जून को विरोध सप्ताह के सातवे और अंतिम दिन नर्सों ने 2 घंटे कामबंद हड़ताल कर नारेबाजी करते हुए सरकार की बेरुखी के प्रति नाराजगी जताई
एमवायएच के मेन गेट पर प्रदर्शन करते हुए नर्सों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
18 जून को तय होगी आंदोलन के अगले चरण की रूपरेखा।
विरोध सप्ताह के बावजूद सरकार द्वारा मांगों पर ध्यान नहीं देने पर नर्सेस एसोसिएशन की प्रदेश व्यापी बैठक शुक्रवार 18 जून 2021 को भोपाल में रखी गई है। जिसमे आंदोलन के द्वितीय चरण की रूपरेखा पर विचार विमर्श कर आंदोलन की अगली तारीख तय की जाएगी।
बता दें कि चिकित्सा शिक्षा विभाग से सम्बद्ध अस्पतालों का नर्सिंग स्टॉफ अपनी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहा है। हैरत की बात ये है कि जूनियर डॉक्टरों की मांगों को तत्परता से पूरा करने वाला शासन नर्सों की मांगों पर ध्यान ही नहीं दे रहा है। सरकार की ओर से अभी तक किसी भी मंत्री अथवा शीर्ष अधिकारी ने नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों को लेकर बात नहीं की है।
Related Posts
August 17, 2021 विश्व युवा तीरंदाजी स्पर्धा में भारत ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीते, खेल मंत्री ठाकुर ने पदक विजेताओं को दी बधाई
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने पोलैंड के व्रोक्लॉ में हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुल 15 […]
January 12, 2024 विद्युतीकृत रेल लाइनों के आसपास न उड़ाए पतंग
हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने की लोगों से अपील।
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम […]
January 3, 2019 कमलनाथ का यू- टर्न, अब जनभागीदारी के साथ होगा वंदेमातरम भोपाल: मंत्रालय में वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे सीएम कमलनाथ ने डैमेज कंट्रोल का […]
August 21, 2021 शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम का पर्व, संवेदनशील इलाकों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : जिले में शुक्रवार 20 अगस्त को मुहर्रम का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण […]
July 8, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री मिश्रा, आरती उतारकर किया गया स्वागत
इंदौर : बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान स्वीकारने के बाद प्रभारी […]
June 30, 2024 भारत के टी – 20 में दूसरी बार विश्व विजेता बनने पर इंदौर में जमकर मनाया गया जश्न
राजवाड़ा पर पहुंचे लाखों लोग।
लहराए तिरंगे, झूमते, नाचते, गाते एक - दूसरे को दी जीत […]
January 16, 2020 अग्रसेन महासभा ने मनाया मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व इंदौर : अग्रसेन महासभा ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व संयुक्त रूप से मनाया। संस्था के […]