15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड – 2025’
इंदौर : शहरवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव इज़राइल में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुनी वर्ल्ड 2025’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 15,16,17 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के महापौर, वरिष्ठ अधिकारी और नगरीय प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।
महापौर भार्गव, भारत के चुनिंदा महापौरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए छिंदवाड़ा में आयोजित महापौर परिषद सम्मेलन के बाद इज़राइल रवाना होंगे।
महापौर ने बताया कि सम्मेलन के दौरान वे स्मार्ट सिटी, नवाचार, शहरी विकास और सतत नगरीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि इज़राइल का जल संरक्षण मॉडल विश्व में अग्रणी और अत्याधुनिक है, इसीलिए सम्मेलन के दौरान वे जल संरक्षण के क्षेत्र में विशेष चर्चा और सहयोग की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
महापौर भार्गव ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से इंदौर के सफल शहरी विकास मॉडल और भारत की नगरीय क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह सम्मेलन वैश्विक नवाचारों को साझा करने, नगरीय चुनौतियों पर चर्चा करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।
Related Posts
March 21, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज, सांसद ने दिए निर्देश
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बैठक ली, अस्पताल का किया निरीक्षण।
इंदौर : […]
February 8, 2017 मौसम: 6 दिन बाद MP में फिर पडऩे वाली है कड़ाके की ठंड, जानें क्यों.. भोपाल। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के दौर के साथ हवाओं का रुख उत्तरी होने से मध्यप्रदेश […]
December 19, 2020 कोरोना संक्रमण काल के चलते नए वर्ष के आगमन पर बन्द रहेगा खाटू श्याम का दरबार
इंदौर : राजस्थान स्थित खाटू धाम पर नए वर्ष में आने वाले भक्तों को इस बार खाटू श्याम […]
October 9, 2023 आदर्श आचार संहिता का सख्ती से करवाया जाएगा अनुपालन : कलेक्टर
विधानसभा निर्वाचन-2023।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदर्श […]
June 21, 2025 योग हमारी प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है : डॉ. घनघोरिया
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविन्द घनघोरिया का कहना है कि योग हमारी प्राचीन […]
January 20, 2021 अनाम शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने का सिलसिला जारी
इंदौर : संस्था ‘सेवा सुरभि’, जिला प्रशासन, इंदौर पुलिस एवं नगर निगम की सहभागिता में […]
December 10, 2019 कैलाशजी से मिले आरोपी बनाए गए कलाकारों के परिजन, लगाई मदद की गुहार इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर की जा रही कार्रवाई में […]