इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला इंदौर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जारी किए गए बुलेटिन में 22 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 टाटपट्टी बाखल, 2 हाथीपाला, 2 अहिल्या पलटन, 2 रानीपुरा- दौलतगंज और नयापुरा, चंदन नगर, इकबाल कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, उषा फाटक, शिक्षक नगर, साकेत धाम, नेहरू नगर, ब्रुकबांड कॉलोनी, सिद्धिपुरम कॉलोनी आदि क्षेत्रों में एक-एक मरीज पाया गया है। इन्हें मिलाकर कोरोना पीड़ितों की संख्या 135 बताई जा रही है। हालांकि आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के बुलेटिन में विरोधाभास भी नजर आ रहा है। पुराने आंकड़ों को जोड़कर नए 22 मरीजों को देखा जाए तो कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 150 पार हो जाती है। इससे साफ नजर आता है कि मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में समन्वय की कमीं है।
9 लोगों की हो चुकी है मौत।
मेडिकल बुलेटिन में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से इंदौर में अभी तक 9 मौतें हो चुकी हैं। उज्जैन में 2 और खरगौन में एक कोरोना मरीज की मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
April 10, 2022 किसी और की अचल संपत्ति के कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : किसी अन्य के स्वामित्व के फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने पास रखने के आरोपी को 05 […]
August 6, 2021 इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लॉजिस्टिक हब की सैद्धांतिक सहमति मिली
इंदौर : शहर को जल्द ही इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब की सौगात मिल सकती है। सांसद शंकर लालवानी […]
January 9, 2017 नशे में धुत पूर्व एसपी विधायक के बेटे ने 16 को कुचला, 5 की मौत लखनऊ (8 नवंबर): लखनऊ में नशे और रफ्तार का कहर रैनबसेरे में सो रहे मजदूरों पर टूटा है। […]
July 8, 2025 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में खूब हुई धक्कामुक्की..!
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार इंदौर आए हेमंत […]
February 8, 2021 ‘साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ’ की थीम पर होगी सायक्लोथान, 2 हजार प्रतिभागी ही कर पाएंगे शिरकत
इंदौर : 'साइकिल चलाओ, कोरोना हराओ' की थीम पर सायक्लोथान- 2021 का आयोजन 14 फरवरी को किया […]
August 19, 2023 विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना रवैए के बावजूद संसद के मानसून सत्र में कई बिल पारित : लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का रवैया बेहद […]
April 8, 2020 इंदौर में एक ही दिन में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी बढ़कर हुए 21…! इंदौर : टोटल लॉक डाउन के बावजूद कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो […]