लगाया चने-टिक्कड़ का भोग
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह से भक्तों का मेला लगा रहा। विद्याधाम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में विद्वान आचार्यों ने सुबह षोडशोपचार पूजन, अभिषेक, चोला,श्रृंगार एवं नैवेद्य समर्पण की रस्में संपन्न की। इसके बाद 21 किलो नमकीन चने और टिक्कड़-गुड़ का भोग समर्पित किया गया। जन्मोत्सव आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
दोपहर में मां अंजनी मातृशक्ति द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। संध्या को हनुमानजी का विशेष श्रृंगार दर्शन एवं सायं 7:30 बजे महाआरती के बाद रात 8 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिर पर दिनभर भक्तों का मेला जुटा रहा।
Related Posts
February 16, 2023 17 फरवरी से प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक करेंगे कामबंद हड़ताल
इंदौर में एमवाय अस्पताल में इमरजेंसी सहित तमाम सेवाएं होंगी प्रभावित।
स्वास्थ्य […]
January 25, 2024 इंदौर में नेहरू स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे ध्वजारोहण।
पेश की जाएगी आकर्षक […]
April 3, 2025 05G डाउनलोड स्पीड में जियो रहा सबसे आगे
258 एमबीपीएस रही जियो की औसत 5जी स्पीड।
एयरटेल 205 एमबीपीएस 5जी स्पीड के साथ दूसरे […]
November 4, 2020 आसमान से कह दो, थोड़ा ऊंचा हो जाए…
♦️नरेंद्र भाले♦️
क्या उम्दा बात कही है किसी ने'अगर देखना है मेरे उड़ने का अंदाज तो […]
November 26, 2018 अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी ताक़त, अमित शाह का प्रभावी रोड शो इंदौर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों ने मतदाताओं को […]
January 14, 2024 होटलों व ढाबों पर अवैध रूप से मदिरा परोसी जाने के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
25 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कर हजारों रुपए मूल्य की देशी - विदेशी शराब की गई […]
May 30, 2017 6 दिन में 4 देशों की यात्रा करेंगे PM मोदी, पहले पड़ाव जर्मनी के लिए हुए रवाना नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चार यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए रवाना […]