25 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कर हजारों रुपए मूल्य की देशी – विदेशी शराब की गई जब्त।
57 प्रकरण किए गए पंजीबद्ध।
इंदौर : आबकारी विभाग ने होटल, ढाबों और अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।इस दौरान कुल 26 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई कर 57 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, वहीं लगभग 33 हजार रुपए कीमत की 85 लीटर देशी/ विदेशी व अन्य शराब जब्त की गई।कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
इन स्थानों पर की गई कार्रवाई।
मदिरापान कराने और करने वाले बायपास, देवास नाका, निपानिया, एम आर 11, राजीव गांधी चौराहा, बालदा क्षेत्र, पलासिया आदि स्थानों पर पंजाबी नेशन ढाबा,वीर जी द स्वेग ढाबा, मल्हार ढाबा, कलावत पंजाबी ढाबा,राजनंदिनी ढाबा, मां शक्ति ढाबा, कमल कपूर ढाबा, न्यू पंजाबी ढाबा,जायसवाल ढाबा, सिटी जोन ढाबा, दादाजी का ढाबा, वीरा द महफिल, द हंगरी ढाबा , द पंजाब ढाबा, तंदूरी ढ़ाबा , बैकयार्ड बाउल, इंदौरी जायका, ग्लाशी जंक्शन, सब्जी मंडी गुमटी,होटल पंजाब, गुरु ढाबा, आशियाना ढाबा,दादू दा ढाबा पर कार्रवाई की गई।
इसी तरह केसरबाग स्थित शराब दुकान के पास एक होटल पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि यहां मदिरापान कराया जा रहा है । इस पर आबकारी की टीम द्वारा उक्त होटल पर भी मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 36(a),( b) के तहत कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर विदेशी मदिरा जब्त की गई।
Related Posts
August 26, 2021 शहर में 4 बार हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस के खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं लगी…!
*प्रदीप जोशी*
स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर कोरोना संक्रमण और सांप्रदायिक […]
May 12, 2020 प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार ने किया भोजन और बसों का इंतजाम इंदौर :महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों […]
August 18, 2024 महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी व हत्या के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
काली पट्टी बांधकर निकला कैंडल मार्च।
इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोलकाता के […]
July 24, 2023 रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष लाहोटी ने रतलाम मंडल के तहत लंबित प्रोजेक्ट्स की प्रगति का लिया जायजा
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे बैठक में मौजूद।
इंदौर […]
April 25, 2020 नई मशीनें लगने से सैम्पल्स की टेस्टिंग क्षमता बढ़ी, अब नहीं होगा बैकलॉग..! इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि, इंदौर, प्रदेश का ऐसा पहला शहर है जहां […]
December 10, 2024 गीता जीवन की तमाम समस्याओं के समाधान की ‘मास्टर की’ है : स्वामी रामदयाल महाराज
गीता भवन में बुधवार सुबह मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती महोत्सव का मुख्य महापर्व – […]
January 3, 2024 नकली दवाइयां सप्लाई करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
लंबे समय से काट रहा था फरारी।
इंदौर : चन्दन नगर थाने के NDPS Act प्रकरण में फरार […]