अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से 21 किलोग्राम अवैध गांजा पुलिस ने बरामद किया है। द्वारकापुरी पुलिस द्वारा 12 दिन पूर्व भी 53.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसे मिलाकर अब तक कुल 74.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह अवैध गांजा, शहर के युवाओं, स्टूडेंट्स और आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त लोगों को सप्लाई किया जाता था।
केट चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए स्कूटी सवार आरोपियों के नाम 1. दीपक सिंह ठाकुर उम्र 30 साल निवासी रामाखेडा बैरसिया रोड थाना निशातपुरा जिला भोपाल, 2. हरिशंकर शाह उम्र 40 साल निवासी भोजपुर बिहार, हाल निवास पाण्डेसरा जिला सूरत गुजरात और 3.शुभम राठौर उम्र 21 साल निवासी करोंद, थाना निशातपुरा भोपाल होना बताया गया। आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों से अवैध गांजे के लाने व सप्लाई करने के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर इनमें संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
April 29, 2021 तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की भीड़ न लगाने और घरों में रहने की अपील
इंदौर : कोरोना संक्रमण से निर्मित चिंताजनक हालात और रमजान माह को देखते हुए पुलिस […]
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]
February 26, 2025 एआई और डिजिटल सुरक्षा भारत के भविष्य में निभाएंगे अहम भूमिका : नादिर गोदरेज
आईएमए के कॉन्क्लेव में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किए गए नादिर […]
March 19, 2023 बालाघाट में प्लेन क्रैश, पायलट, ट्रेनी पायलट की मौत
भोपाल : मध्यप्रदेश के बालाघाट में शनिवार दोपहर एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। विमान में […]
May 11, 2019 इंदौर में 13 मई को होगा प्रियंका का रोड शो इंदौर: मालवा- निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर सातवे और आखरी चरण में 19 मई को मतदान होगा। इसके […]
August 17, 2020 बीजेपी नेताओं ने सिंधिया का जोश- खरोश के साथ किया स्वागत इंदौर : राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार इंदौर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की […]
February 23, 2024 Deneme Bonusu Veren Siteler 2023 Bedava Bonus Veren Siteler Hesap bakiyenizi kullanmadan oynadığınız oyuna Bedava bahis yani Freebet denir. Bu […]