इंदौर : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर में मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियाँ लगभग पूर्ण हो गई हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीआईजी मनीष कपूरिया, अपर कलेक्टर पवन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
की गई परेड की अंतिम रिहर्सल।
इस अवसर पर समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान पूर्ण गणवेश में विभिन्न प्लाटूनों ने परेड की।बताया गया कि मुख्य समारोह में आठ दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ट्रॉफिक, बीएसएफ, आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं बटालियन, होम गार्ड तथा जिला पुलिस बल के महिला और पुरूष बल के प्लाटून रहेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी चन्द्रेश मरावी करेंगे। समारोह में फर्स्ट बटालियन का बैंड भी रहेगा। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे ध्वजारोहण।
15 अगस्त के मुख्य समारोह में इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।
Related Posts
November 10, 2020 पलटवार की तैयारी में कोरोना, लगातार दूसरे दिन सौ से ज्यादा मिले संक्रमित…!
इंदौर : दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और मास्क पहनने में बरती जा रही […]
December 31, 2021 रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी में बढ़ोतरी फिलहाल टली
दिल्ली : राज्यों और कारोबारियों की आपत्ति के बाद कपड़ों पर जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी को […]
May 3, 2022 महाकाल मंदिर में दर्शन करने जा रही एक्ट्रेस तनुश्री दुर्घटना में घायल
इंदौर : बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई। तनुश्री उज्जैन के […]
April 5, 2021 इंदौर में अस्थाई जेल नहीं, अस्पताल की है जरूरत- विधायक शुक्ला
इंदौर : कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए […]
September 15, 2020 भयावह रूप ले रहा कोरोना संक्रमण, 386 नए संक्रमित मिले इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक स्तर तक पहुंचने लगा है। प्रतिदिन संक्रमितों की तादाद […]
January 17, 2022 ‘आयुष क्योर’ एप के जरिए घर बैठे लिया जा सकेगा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए जन […]
March 6, 2021 बेल पत्र का पौधा रोप कर सीएम शिवराज ने मनाया जन्मदिन
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर अपने निवास पर […]