इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी को लेकर गलत, झूठी एवं छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के विरुद्ध आरोपी हेमंत मालवीय पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ से भूपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयोगितागंज थाना पहुंचकर हेमंत मालवीय के विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में हमारे देश का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली एवं अथक परिश्रम ने दुनिया को नरेंद्र मोदी का प्रशंसक बना दिया है। सभी को विदित है कि 30 दिसंबर 2022 को नरेंद्र मोदी की माता जी का दुखद निधन हो गया, जिसको लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद समय में भी हेमंत मालवीय व्यक्ति द्वारा मानवता की सारी हदें पार करते हुए पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माताजी को लेकर इस तरह की अवांछित टिप्पणी की गई है जो सहन करने योग्य नहीं है।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल गोयल, सह कोषाध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, आवेश राठौर, नाना चौधरी सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
November 5, 2020 पूछता है भारत: क्या नाइक परिवार को न्याय मिलेगा…?
♦️ डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी ♦️
कहानी की शुरुआत मैं करता हूं रिपब्लिक टीवी की स्थापना […]
April 5, 2021 आठ सौ के करीब मिले नए कोरोना संक्रमित पर टेस्टिंग के अनुपात में ग्रोथ रेट हुआ कम
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है पर इसे लेकर […]
May 26, 2023 खाना खाकर लौट रहे युवक – युवती के साथ कट्टरपंथियों ने की मारपीट
अल्पसंख्यक समुदाय के थे हमलावर कट्टरपंथी।
बीच बचाव करने आए दो युवकों को चाकू मारकर […]
January 5, 2022 सीएम शिवराज ने की कोरोना की समीक्षा, विवाह में अधिकतम 250 और अंतिम संस्कार, उठावना में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते […]
February 8, 2022 सूने मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर बदमाश पकड़े गए, टीवी, लैपटॉप बरामद
इंदौर : घर में घुसकर चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच एवं थाना एरोड्रम की […]
April 16, 2020 क्वारनटाइन सेंटर से 5 कोरोना पॉजिटिव सहित 8 फरार, 3 पकड़े गए इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के क्वींस पार्क में स्थापित क्वारनटाइन सेंटर से 8 लोग […]
August 20, 2020 वेब सीरीज मामले में एकता कपूर को मिली अंतरिम राहत इन्दौर : म.प्र. उच्च न्यायालय की इन्दौर खण्डपीठ में एकता कपूर की ओर से प्रस्तुत याचिका […]