व्यक्ति से लेकर विश्व के निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है

  
Last Updated:  March 10, 2021 " 04:04 pm"

इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  ’’ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश  भाईजी’’ सभागृह ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका विषय था- संस्कृति की संरक्षक नारी’’। इसमें समाज के विभिन्न वर्गो एवं व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं ने अपने प्रेरक विचार रखते हुए कहां कि नारी किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है। नारी ने जल, थल और नभ तीनों क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वर्तमान कोरोना संकटकाल में नारियों ने अपनी भी रक्षा की, परिवार को भी संभाला और विभिन्न सेवा कार्यो में भी बढ़ चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। नारी ईश्वर की अनुपम कृति है और बच्चें की प्रथम पाठशाला है, जहां से बच्चा संस्कार सीखता है। इसलिए व्यक्ति निर्माण से लेकर विश्व  निर्माण में माॅ की महत्वपूर्ण भुमिका होती
विषय का प्रवर्तन करते हुए ब्रह्माकुमारीज के मेडीकल प्रभाग की जोनल को-आर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी उषा ने एक कहानी के माध्यम से बताया कि कैसे महिला के विचारों संस्कारों का प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ता है और उसका जीवन श्रेष्ठ बन जाता है। महिला स्वयं को सुसंस्कारित बनाकर श्रेष्ठ समाज बनाने में अहम् भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि नारी को शिवशक्ति कहा जाता है क्योंकि सर्वशक्तिवान निराकार परमात्मा शिव जब सृष्टि पर अवतरित होते हैं तो प्रजापिता ब्रह्मा को अपना माध्यम बनाते हैं लेकिन ज्ञान का कलष मातृशक्ति के ऊपर ही रखते हैं। उनके अंदर अपनी शक्ति भरकर सारी सृष्टि को सतयुगी दैवी सृष्टि बनाने का कार्य करते हैं। उन्हीं शिवशक्ति  नारियों को विभिन्न देवियों के रूप में पूजा जाता है।
कार्यक्रम में एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल, पूर्व महापौर डाॅ. उमाशशि शर्मा, आई.एम. ए. की सचिव डाॅ. साधना सोड़ानी, वुमंस प्रेस क्लब,मप्र की अध्यक्ष शीतल रॉय, सनशाइन लायन्स क्लब की अध्यक्ष साधना सिंह, पंचम निशाद संगीत संस्थान की डायरेक्टर शोभा चौधरी, विधि सेवा आयोग की संरक्षक अर्चना जायसवाल, आनंद सर्विस सोसायटी की डायरेक्टर मोनिका पुरोहित, स्टाॅर हेल्थ की सीनियर मैनेजर कल्पलता भार्गव आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुडी महिलाओं ने भाग लिया। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जनक पलटा ने वीडियों के माध्यम से अपना संदेश  देते हुए कहां कि घर में नारी ही अच्छी परम्पराओं को निभाने और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाती है।
ब्रह्माकुमारीज के यातायात प्रभाग की जोनल को-आर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी अनिता बहन ने सभी को राजयोग की अनुभूति कराई। कु. निधि शर्मा ने गीत गाकर एवं कु. प्रतिक्षा ने नृत्य के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति अपनी भावनायें व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शिल्पा देसाई ने किया। 
संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए सर्वे में  विश्व में मानवता की सेवा करने वाली हजारों महिलाओं में शीर्ष तीन महिलाओं में  चयनित इंदौर की आनंद सर्विस सोसायटी की डायरेक्टर मोनिका पुरोहित का सम्मान भी किया गया | 
[10/03, 4:01 p.m.] Rajendra: व्यक्ति से लेकर विश्व के निर्माण में नारी की भूमिका महत्वपूर्ण है

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *