इंदौर : शनिवार रात भोपाल से जारी हुए आदेश के बाद आकाश त्रिपाठी की संभागायुक्त पद से विदाई हो गई। उनकी जगह संभागायुक्त बनाए गए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वे इसके पूर्व नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में पदस्थ थे। डॉ. शर्मा इंदौर में सेल्स टैक्स कमिश्नर भी रह चुके हैं।आकाश त्रिपाठी कमलनाथ सरकार के रहते संभागायुक्त इंदौर बनाए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉक डाउन में उन्होंने बेहद कुशलता के साथ हालात को नियंत्रित करने में कारगर भूमिका निभाई। उनकी रुचि के चलते ही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का काम युद्धस्तर पर किया गया। इसी माह ये अस्पताल प्रारम्भ हो जाएगा।
श्री त्रिपाठी के अलावा अपर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला को देवास और आलोक कुमार सिंह को धार कलेक्टर बनाया गया है।दिनेश जैन पहले ही शाजापुर कलेक्टर बनाए जा चुके हैं। उन्होंने वहां पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
Related Posts
January 8, 2023 अतिथियों को हेरिटेज वॉक के जरिए इंदौर की समृद्ध विरासत और वैभव से कराया अवगत
बोलिया सरकार छत्री से प्रारंभ हुई इंदौर हेरीटेज वॉक सीपी शेखर नगर गार्डन पर समाप्त […]
June 20, 2022 प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव संबंधी विज्ञापन को लेकर दिशा निर्देश जारी
इंदौर : नगरीय निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों तथा उनके समर्थकों द्वारा प्रिंट, […]
April 18, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रीराम जन्मोत्सव
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में बुधवार को […]
December 27, 2019 ब्राह्मण महाकुम्भ में समाज से जुड़े विषयों पर होगा गहन मंथन इंदौर : श्री परशुराम महासभा की जिला इकाई के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय ब्राह्मण महाकुम्भ […]
October 22, 2020 राजनीतिक सभाओं पर रोक के ग्वालियर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे शिवराज
भोपाल : हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने कोरोना काल में राजनीतिक सभाओं के आयोजन पर रोक […]
August 23, 2019 अर्थव्यवस्था में छाई मंदी दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कई कदम नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में छा रही मंदी को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण […]
July 2, 2022 बीजेपी का दृष्टि पत्र झूठे वादों का पुलिंदा है – अंजलि शुक्ला
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अंजलि शुक्ला ने बोला बीजेपी पर हमला।
इंदौर : […]