इंदौर : क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिए गए कतिपय निर्णयों पर विरोध के स्वर लगातार बुलंद हो रहे हैं। सर्वधर्म संघ ने भी त्योहारों पर रोक लगाने और धर्मस्थलों को बंद करने पर ऐतराज जताया है।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग़ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी दिनों में सभी धर्मों के बड़े त्योहार आ रहे हैं। इन त्योहारों से सबकी आस्था जुड़ी हुई है । व्यापार व्यवसाय की पहले से ही कमर टूटी हुई है। चालानी कार्रवाई से भी आम जनता परेशान है। अब त्योहार मनाने और धार्मिक स्थलों को बंद किए जाने से लोगों में नाराजगी है। बेग के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती उपाय किए जाने से किसी को ऐतराज नहीं है,लेकिन त्योहारों पर रोक लगाना समस्या का हल नहीं है। शासन,प्रशासन को चाहिए कि सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लें। ऐसे में किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
Related Posts
October 3, 2021 खंडवा रोड पर दो यात्री बसें भिड़ी, एक महिला यात्री की मौत, 15 घायल
इंदौर : खंडवा रोड पर सिमरोल थाना क्षेत्र में भेरूघाट के पास दो यात्री बसों की आमने- […]
December 27, 2024 चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की दिनदहाड़े हत्या
चाकू के करीब बीस वार करने के साथ गला रेतकर उतारा मौत के घाट।
परदेशीपुरा पुलिस ने […]
August 9, 2021 इंदौर में शुरू किया गया सीरो सर्वे, 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों में की जाएगी ऐंटी बॉडी की जांच
इंदौर : कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से बचाव हेतु 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए […]
January 16, 2024 अमर जवान ज्योति की प्रतिकृति पर बच्चों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
बुधवार को छत्रीबाग स्थित माहेश्वरी कॉलेज के सभागृह में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर […]
September 24, 2019 हनी ट्रैप मामले में मोनिका बन सकती है सरकारी गवाह…! इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में पुलिस […]
February 12, 2023 2 करोड़ रूपए कीमत के गुम हुए साढ़े पांच सौ से अधिक मोबाइल आवेदकों को लौटाए
सिटीजन कॉप पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने ढूंढकर लौटाए […]
January 4, 2022 जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए […]