20 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
नई दिल्ली : कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा घमासान खत्म हो गया है। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनेंगे।डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजी हो गए हैं। उनकी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के चलते ही पेंच फंसा हुआ था।
शनिवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
बताया जाता है कि 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। सोनिया गांधी के दखल देने के बाद शिवकुमार डेप्युटी सीएम पद के लिए मान गए।
बता दें कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को हुआ। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को सिर्फ 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा। जेडीएस के हिस्से में 19 सीटें आई हैं।
Facebook Comments