इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पीड़िता के 60,000/- रूपए वापस दिलवाए।
क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक हेमलता बागोरा निवासी इंदौर से फ्रॉड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की गई, जिसमे ज्ञात हुआ कि आरोपी ने आवेदिका का रिश्तेदार बनकर कॉल किया और पैसे भेजने का कहकर Google pay पर रिक्वेस्ट भेजी, जिस पर आवेदिका के बालक ने कॉल रिसीव कर बिना परिवार में बताए जल्दबाजी में रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करके Google pay UPI pin नंबर आरोपी को बता दिया। इसके बाद आवेदिका हेमलता के अकाउंट से 60,000/– रुपए आरोपी द्वारा ठगी कर लिए गए।
इस पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल की उनि आशीष शर्मा एवं महिला आरक्षक निकिता जोशी ने संबंधित Google pay कंपनी से संपर्क कर आवेदिका की आहरित संपूर्ण 60,000/- रूपए की राशि आवेदिका के खाते मे वापस कराई गई।
Related Posts
June 6, 2021 टीकाकरण के मामले में प्रदेश में सबसे आगे पहुंचा इंदौर, एक दिन में 75 हजार लोगों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर में कोरोना टीकाकरण अभियान अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिला प्रशासन, […]
March 8, 2022 पांच नई विकास योजनाओं को आईडीए बोर्ड की हरी झंडी
इंदौर : इन्दौर विकास प्राधिकरण के संचालक मण्डल की बैठक सोमवार, 7 मार्च को आहूत की गई। […]
January 31, 2021 नए मतदाताओं को ई- इपिक डाउनलोड की सुविधा
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-ईपिक की शुरूआत 25 जनवरी 2021 को 11 वे […]
March 25, 2021 खरीदारी के बहाने सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार
इंदौर : ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बन सोने के जेवरात चोरी करनें वाले शातिर चोर दंपत्ति को […]
November 10, 2021 राजस्थान में बस- टैंकर में भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत
इंदौर : राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। […]
March 25, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने […]
April 17, 2020 कोरोना के मामलों में अब आएगी गिरावट- कलेक्टर इंदौर : बीते एक- दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मामलों में जो बढ़ोतरी हुई है वो अपेक्षित थी, […]