इंदौर : गौरी नगर के पास नाले किनारे उगाई जा रही सब्जी पर सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। वार्ड क्रमांक 17 के सीएसआई राकेश डांगसोरिया के नेतृत्व में निगम की टीम ने पुल के नीचे नाले किनारे उगाई गई सब्जियों के पोधे नष्ट कर दिए। यहां उगाई गई सब्जी आसपास के क्षेत्र में बेची जा रही थी।
बरसों से नाले किनारे की जा रही सब्जियों की खेती।
नाले किनारे सब्जियों की खेती करने का ये सिलसिला बरसों से चल रहा है। सिर्फ गौरी नगर ही नहीं अन्य स्थानों पर भी नाले के केमिकल युक्त पानी से सब्जियां उगाकर बेचीं जा रहीं हैं। जिनसे त्वचा सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं लेकिन नगर निगम की नजर कभी इनपर नहीं पड़ी।
कलेक्टर की नाराजगी के बाद हुई कार्रवाई।
कलेक्टर मनीष सिंह को लगातार ये शिकायतें मिल रहीं थीं कि सब्जियों का अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है जिससे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सब्जियों का अवैध विक्रय कर रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम का अमला सोमवार को गौरी नगर पहुंचा और नाले किनारे केमिकल युक्त गंदे पानी से उगाई जा रही सब्जियों को नष्ट कर दिया।
Related Posts
March 16, 2023 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के मैनेजमेंट और कल्चरल फेस्ट ‘मंथन’ का सुरीला आगाज
प्रख्यात बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह बल्लू और सेक्साफोन वादिका मनीषा यादव ने बांधा […]
April 23, 2025 पाक समर्थित आतंकियों ने कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर की गोलियों की बौछार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशियों सहित 27 पर्यटकों की मौत, 12 से अधिक […]
November 29, 2023 यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा रेलवे
अब आंबेडकर नगर महू से चलने वाली यशवंतपुर ट्रेन डेढ़ माह से अधिक समय के लिए […]
January 4, 2023 निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ […]
April 9, 2023 रानी बाग कॉलोनी को शीघ्र किया जाएगा वैध
महापौर ने रानी बाग कॉलोनी के रहवासियों को दिलाया भरोसा।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र […]
August 24, 2022 एमआयसी सदस्यों को किया गया विभागों का वितरण
इंदौर : लंबी जद्दोजहद के बाद एमआयसी सदस्यों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विभागों का […]
January 30, 2021 विधायक शुक्ला ने ली असहाय बुजुर्गों की सुध, शॉल व नकद राशि की भेंट
इंदौर : शुक्रवार को नगर निगम द्वारा असहाय बुजुर्गों के साथ किए गए निंदनीय बर्ताव के बाद […]