इंदौर : समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्व.कल्याण जैन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में वाचनालय एवं ग्रंथालय का शुभारंभ 14 जुलाई 2024 रविवार को दोपहर 3:00 बजे अभिनव कला समाज भवन गांधी हाल में होगा। वाचनालय में गांधी लोहिया और समाजवादी साहित्य के अतिरिक्त आजादी आंदोलन की पुस्तकों को संग्रहित कर रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए डाक्टर राममनोहर लोहिया सामाजिक समिति के सचिव रामस्वरूप मंत्री एवं स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के अतिथि डा.सुनीलम, पूर्व विधायक एवं संयोजक समाजवादी समागम, अभिषेक रंजन, संयोजक, डॉ.राममनोहर लोहिया शोध संस्थान, नई दिल्ली और गोपाल सिंह, समाजवादी चिंतक, पूर्व न्यायाधीश, हैराबाद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक स्टेट प्रेस क्लब और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सामाजिक समिति हैं। वाचनालय एवं ग्रंथालय में लोहिया और गांधी साहित्य की महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह रखा गया है, जिन्हें नियमित सदस्य घर ले जाकर भी पढ़ सकते हैं। वाचनालय को नियमित रूप से प्रतिदिन खोले जाने व्यवस्था की जा रही है।
Related Posts
February 1, 2020 सभी वर्गों के हितों के साथ देश के विकास को नए आयाम देनेवाला बजट है- बीजेपी इंदौर : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गए बजट को […]
July 5, 2021 जिलाबदर बदमाश को हथियार सहित एरोड्रम पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : थाना एरोड्रम पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया […]
February 5, 2022 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छह फरवरी तक भरे जा सकेंगे फॉर्म
भोपाल : मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए […]
December 22, 2023 सरकारी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानें, मकान व फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जाधारियों से 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन कराई गई […]
March 18, 2022 इंदौर नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को मिला होली का उपहार
इंदौर : नगर पालिका निगम के 2016 में विनियमित हुए कर्मचारियों को राज्य सरकार ने होली का […]
April 21, 2021 राजेन्द्र नगर में सादगी से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, पूजन व आरती के साथ रामकथा का किया गया वाचन
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित राम मंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव कोरोना महामारी और […]
February 16, 2023 फर्जी टीटीई बनकर लोगों के मोबाइल व एटीएम कार्ड उड़ाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंदौर, उज्जैन के अलावा कई राज्यों में आरोपी ने धोखाधड़ी करना कबूला।
इंदौर: फर्जी […]