इंदौर : समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्व.कल्याण जैन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में वाचनालय एवं ग्रंथालय का शुभारंभ 14 जुलाई 2024 रविवार को दोपहर 3:00 बजे अभिनव कला समाज भवन गांधी हाल में होगा। वाचनालय में गांधी लोहिया और समाजवादी साहित्य के अतिरिक्त आजादी आंदोलन की पुस्तकों को संग्रहित कर रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए डाक्टर राममनोहर लोहिया सामाजिक समिति के सचिव रामस्वरूप मंत्री एवं स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के अतिथि डा.सुनीलम, पूर्व विधायक एवं संयोजक समाजवादी समागम, अभिषेक रंजन, संयोजक, डॉ.राममनोहर लोहिया शोध संस्थान, नई दिल्ली और गोपाल सिंह, समाजवादी चिंतक, पूर्व न्यायाधीश, हैराबाद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक स्टेट प्रेस क्लब और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सामाजिक समिति हैं। वाचनालय एवं ग्रंथालय में लोहिया और गांधी साहित्य की महत्वपूर्ण किताबों का संग्रह रखा गया है, जिन्हें नियमित सदस्य घर ले जाकर भी पढ़ सकते हैं। वाचनालय को नियमित रूप से प्रतिदिन खोले जाने व्यवस्था की जा रही है।
Related Posts
July 14, 2022 राजस्थान में वारदात कर इंदौर में फरारी काट रहे दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बूंदी राजस्थान के धारा 307 के प्रकरण में फरार 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
August 12, 2020 पिता की संपत्ति में बेटियों को भी मिलेगा बराबरी का अधिकार नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों के हक में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पैतृक […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
December 30, 2021 नर्मदा लाइन में संधारण कार्य के चलते 30 व 31 को जलप्रदाय होगा प्रभावित
इंदौर : नर्मदा के प्रथम एवं द्वितीय चरण के संधारण कार्य के चलते गुरुवार 30.12.2021 को […]
July 28, 2025 सानंद मराठी समूह गीत स्पर्धा में देशभक्ति, सभ्यता और संस्कृति की नजर आई मनोहारी झलक
इन्दौर : सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड […]
June 15, 2017 केंद्र सरकार का तोहफा: किसानों काे सस्ते कर्ज के लिए 20,339 करोड़ को मंजूरी नयी दिल्ली।किसानों को अल्पावधि फसली कर्ज सात प्रतिशत की सस्ती दर पर मिलता रहेगा, जो […]
July 16, 2022 बीजेपी एजेंटों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से कराया गया अवगत
इंदौर : केशर बाग रोड स्थित विट्ठल - रुक्मणी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्षद […]