रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना।
नीमच में विशाल आमसभा का भी हुआ आयोजन।
इंदौर : बीजेपी की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा भी यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। मार्ग में यात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर नीमच में विशाल जनसभा भी आयोजित की गई जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाखों हितग्राहियों के लाभान्वित होने का जिक्र करते हुए मप्र में एक बार फिर बीजेपी को मौका देने का आह्वान किया।
Related Posts
January 9, 2021 कोरोना वैक्सीन परीक्षण से नहीं हुई वालेंटियर की मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया दावा…!
भोपाल : कोविड ड्रग ट्रायल के वालेंटियर दीपक मरावी की मौत को लेकर मचे बवाल के बाद प्रदेश […]
November 8, 2021 सीहोर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, पांच महिलाओं सहित 10 आरोपी पकड़ाए
भोपाल : सीहोर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर बड़े रैकेट का खुलासा […]
February 29, 2020 जीएसआईटीएस में लगा युवा वैज्ञानिकों का जमावड़ा, विभिन्न विषयों पर पेश कर रहें शोध पत्र इंदौर : 35 वी मप्र युवा वैज्ञानिक कांग्रेस स्थानीय जीएसआईटीएस कैंपस में चल रही है। दो […]
February 18, 2022 प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड […]
July 17, 2019 गीताभवन में चातुर्मास का शुभारम्भ, श्रावण सोमवार को होगा रुद्राभिषेक इंदौर: श्रावण माह के साथ ही मनोरमागंज स्थित गीता भवन में चातुर्मास का भी शुभारम्भ हुआ। […]
May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]
August 21, 2021 समाजसेवी नारायण घाटे का निधन, तिलक नगर मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार
इंदौर : इफको के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक और साईनाथ धार्मिक, शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट […]