इंदौर : मप्र पक्षेविविकं के पोलोग्राउंड स्थित भंडार परिसर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक लेब तैयार की गई है। इस लेब को गुणवत्ता एवं क्वालिटी के आधार पर नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कालिब्रेशन लेबोरेट्री (एनएबीएल) की मान्यता भी जल्द मिलने वाली है। शुक्रवार को इस लेब का अवलोकन मप्र पक्षेविविकं के चैयरमेन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव आकाश त्रिपाठी ने किया।कंपनी के एमडी विकास नरवाल भी उनके साथ थे। श्री त्रिपाठी ने इस लैब की योजना एवं कार्य को ऊर्जा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि यह लैब प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आत्म निर्भर भारत का प्रतीक होगी। इस अवसर पर सीजीएम संतोष टैगोर, ओएल बामनिया, एनसी गुप्ता आदि प्रमुख रूप मौजूद थे। इस लैब की स्थापना से केबल, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की अवस्था में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अच्छी होगी।
Related Posts
December 8, 2019 प्रेम को देशप्रेम से जोड़ते उपन्यास ‘स्पर्श एक मीठी अनुभूति’ का विमोचन इंदौर : लेखिका डॉ.पूजा मिश्र और कमलजीत कौर ने मिलकर एक उपन्यास की रचना की है। उसे नाम […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]
June 9, 2020 सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाए गए, दिल्ली में चल रहा उपचार नई दिल्ली : बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनकी मां माधवी […]
October 10, 2024 भारत के अनमोल रत्न, मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन
मुंबई: देश के जाने - माने औद्योगिक समूह 'टाटा’ के सर्वेसर्वा और लाखों लोगों के […]
December 8, 2023 मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने तय किए पर्यवेक्षक
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से करेंगे रायशुमारी।
मप्र में सोमवार को बीजेपी […]
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]
January 6, 2017 चुनाव बाद बजट पेश करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय बजट को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेश […]