इंदौर : कस्तूरबा ग्राम तेजाजी नगर में कस्तूरबा स्मारक ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की छात्राएं नारकीय हालात में रह रहीं हैं। कम गुणवत्ता का भोजन, परिसर व शौचालयों में पसरी गंदगी और सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से छात्राएं परेशान हैं। कई बार ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इस बात से नाराज हॉस्टल की छात्राओं ने बुधवार को भूख हड़ताल करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस बीच एबीवीपी के कार्यकर्ता भी कस्तूरबा ग्राम पहुंच गए और हॉस्टल की छात्राओं के साथ एकजुटता जताते हुए प्रदर्शन में शामिल हो गए। बवाल बढ़ता देख प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। काफी देर तक चले हंगामें के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिए जाने पर छात्राओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
कस्तूरबा ग्राम में हॉस्टल की छात्राओं ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
Last Updated: July 21, 2022 " 12:18 am"
Facebook Comments